नशे हालत में दोस्त की हत्या करके शव को युमना में फेंका, पुलिस की गिरफ्त से एक आरोपी अभी भी फरार 

नशे हालत में दोस्त की हत्या करके शव को युमना में फेंका, पुलिस की गिरफ्त से एक आरोपी अभी भी फरार 
दिल्ली नशे हालत में दोस्त की हत्या करके शव को युमना में फेंका, पुलिस की गिरफ्त से एक आरोपी अभी भी फरार 

डिजिटल डेस्क,दिल्ली।  दिल्ली से दोस्ती की मिशाल को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसका पता चलने के बाद इलाके के लोग हैरान हैं। जहां एक व्यक्ति ने साथी के साथ मिलकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी और शव को यमुना नदी में फेंक दिया। मामले की तहकीकात करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। यह पूरा मामला दिल्ली के मयूर विहार का बताया जा रहा है। 


23 नवबंर को ओम हुआ था लापता

मृतक की पहचान ओम कुमार डेढा (28) के रूप में हुई है। वहीं दोनों आरोपियों की पहचान कार्तिक और रवि के रूप में किया गया है। फिलहाल कार्तिक पुलिस की गिरफ्त में है। लेकिन पुलिस दूसरे आरोपी रवि को अभी भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस के अनुसार, ओम कुमार दिल्ली के दल्लुपुरा इलाके से 23 नवबंर को लापता हुआ था। फिर ओम के परिवारवालों ने बीते शुक्रवार को थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने कहा कि ओम घर से बाहर घुमने गया था और फिर वह वापस नहीं लौटा। पुलिस ने छानबीन के दौरान ओम का शव 28 नवंबर को ओखला इलाके के पास युमना नदी से बरामद किया। 

 झगड़े के कारण बढ़ा विवाद

ओम की गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच में पाया कि ओम और उसके दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस बीच, आरोपियों ने ओम की पिटाई करना शुरु कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर आरोपियों ने ओम के शव को मयूर विहार के पास यमुना नदी में फेक दिया। पुलिस ने कहा कि, ओम की हत्या करते वक्त कार्तिक अपनी कार को भी नदी में फेक दिया। क्योंकि उस दौरान कार्तिक बहुत ज्यादा नशे में था। वहां के स्थानीय लोगों ने कार के नदी में डुबने की सुचना स्थानीय पुलिस को दी। 


 

Created On :   2 Dec 2022 4:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story