नोएडा में डॉक्टर ने किया महिला का रेप, गिरफ्तार

Doctor raped woman in Noida, arrested
नोएडा में डॉक्टर ने किया महिला का रेप, गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश नोएडा में डॉक्टर ने किया महिला का रेप, गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के थाना फेस 2 पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार किया है। थाना फेस 2 पुलिस ने अभियुक्त डा सचिन कुमार को सेक्टर 92 के पास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपनी बीमारी का इलाज करवाने अभियुक्त के क्लीनिक भंगेल आई थी। इलाज के दौरान अभियुक्त ने महिला के साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। डा सचिन कुमार जनपद सहारनपुर का रहने वाला है और नोएडा में आम्रपाली सफायर सैक्टर 45 में रहता है।

(आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   9 Nov 2022 9:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story