- पहले दिन इंग्लैंड 205 रन पर सिमटा, भारतीय टीम 181 रन से पीछे
- 6 दिन पहले भाजपा में शामिल हुए 88 साल के श्रीधरन CM कैंडिडेट होंगे, विधानसभा चुनाव लड़ेंगे
- अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही हटाई जाएगी EVM
- ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स: बेंगलुरु देश का सबसे अच्छा शहर, इंदौर 9वें नंबर पर
उत्तरप्रदेश: सीएम योगी के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में एक करोड़ की फिरौती के लिए पांचवीं के छात्र की हत्या, 5 गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था अपने हाशिए पर है। कोरोना महासंकट के बावूजद यहां हत्या और अपहरण जैसी वारदातें लगातार हो रही हैं। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। यहां अपहरणकर्ताओं ने पांच साल के एक बच्चे को किडनेप किया और उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के परिजनों से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। सोमवार की शाम पोटलिया गांव के पास से पुलिस ने उसके शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया है। उन लोगों की निशानदेही पर शव को बरामद किया गया है।
बता दें कि पिपराइच इलाके के जंगल छत्रधारी के मिश्रौलिया टोला से रविवार, 26 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे घर के बाहर खेल रहे छठवीं के छात्र बलराम गुप्ता का अपहरण हो गया था। उसके साथ खेल रहे बच्चों ने पिता महाजन गुप्ता को बताया कि चार पहिया वाहन से पांच लोग आए और उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। इसके बाद तकरीबन तीन बजे पिता महाजन गुप्ता के मोबाइल फोन पर कॉल कर एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम 5 बजे के आसपास ही बच्चे की हत्या कर दिए जाने की आशंका है।
अपहरण और एक करोड़ की फिरौती मांगे जाने की सूचना के बाद से एसपी नार्थ अरविंद पांडेय, सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा, थानेदार प्रमोद त्रिपाठी, दरोगा घनश्याम शुक्ला, एसटीएफ व क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार मिश्रौलिया निवासी महाजन गुप्ता चौराहे पर पान की दुकान चलाते हैं। उन्होंने कुछ दिन पूर्व एक जमीन बीस लाख रुपये में बेची है। उनका बेटा बलराम गुप्ता पास के ही एक प्राइवेट स्कूल में पांचवीं का छात्र था।
मामले में 5 लोगों को किया गिरफ्तार
गोरखपुर SSP सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल छत्रधारी गांव से 14 साल के लड़के को अपहरण करके 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने लड़के को मारकर लाश को बोरे में डालकर केवटहिया में नाले के पास फेक दिया। मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विपक्ष के निशाने पर योगी सरकार
इस घटना को लेकर विपक्षी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। प्रियंका ने ट्वीट कर सवाल किया है कि क्या यूपी के मुखिया ने खबरें देखना छोड़ दिया है? क्या गृह विभाग में बैठे लोगों के सामने ये खबरें नहीं जाती? प्रियंका ने जंगलराज का आरोप लगाया है। वहीं, विपक्षी समाजवादी पार्टी ने भी योगी सरकार पर हमला बोला है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है।
प्रदेश में अपहरण के बाद हत्या की यह दूसरी वारदात
गौरतलब है कि प्रदेश में अपहरण के बाद हत्या की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले कानपुर में भी अपहरणकर्ताओं ने एक लैब टेक्निशियन की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। एक बच्चे के अपहरण की घटना गोंडा में भी सामने आई थी। हालांकि पुलिस ने बच्चे को अपहर्ताओं के चंगुल से सुरक्षित मुक्त करा लिया था।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।