मुठभेड़: झारखंड के गढ़वा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, थाना प्रभारी घायल

झारखंड के गढ़वा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, थाना प्रभारी घायल
झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। रंका थाना के प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा नक्सलियों की फायरिंग में जख्मी हो गए हैं। गोलीबारी में दो नक्सलियों के भी मारे जाने की सूचना है। हालांकि नक्सलियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनके शव बरामद नहीं हुए हैं। थाना प्रभारी को दो गोलियां लगी हैं। एक गोली सीने में और दूसरी बांह पर। हालांकि बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने के कारण सीने में लगी गोली का असर नहीं हुआ। बांह पर गोली के कारण वो घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए रांची रिम्स लाया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) नामक प्रतिबंधित संगठन के नक्सलियों से मुठभेड़ की यह घटना सोमवार अहले सुबह की बताई जा रही है। बताया गया कि रंका थाना क्षेत्र के ढेंगुरा गांव के जंगल में नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर रंका थाना प्रभारी पुलिस बले के साथ ढेंगुरा जंगल पहुंचे। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस बल ने भी मोर्चा लेकर गोलियां चलाईं।

नक्सलियों के शवों को खोजने के लिए तीन थानों रंका, रमकंडा और चीनियां की पुलिस जंगल में सर्च चला रही है। एसपी गढ़वा दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को मुठभेड़ के दौरान कलाई में गोली लगी है।

--आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Dec 2023 5:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story