Meerut Hotel Incident: 'अब कभी ऐसी गलती नहीं होगी', गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया मेरठ होटल कांड का आरोपी सलमान, देखें VIDEO

अब कभी ऐसी गलती नहीं होगी, गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया मेरठ होटल कांड का आरोपी सलमान, देखें VIDEO
उत्तर प्रदेश के मेरठ के बहुचर्चित होटल कांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। फरार चल रहे आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। एनकाउंटर के दौरान वह चोटिल हो गया।

डिजिटल डेस्क, मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ के बहुचर्चित होटल कांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। फरार चल रहे आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। एनकाउंटर के दौरान वह चोटिल हो गया। उस पर होटल में एक हिंदू युवती को बंधक बनाकर रेप की कोशिश करने और शादी का प्रेशर बनाने का आरोप है। होटल से भागने में सफल रही युवती की आरोपी ने सड़क पर पिटाई की थी और उसे वहां से उठाकर ले गया था। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।

पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया आरोपी

बुधवार को हाफ एनकाउंटर के बाद सलमान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रोते-गिड़गिड़ाते दिखाई दे रहा है। वह कह रहा है - 'सर, गलती हो गई, माफ कर दो, अब नहीं होगी गलती।' वीडियो में पुलिसकर्मी उसे अपने कंधों पर टांगकर ले जाते दिख रहे हैं।

पुलिस द्वारा मामले को लेकर जारी प्रेस नोट में बताया गया कि मेरठ लोहिया नगर थाना पुलिस ने 25 नवंबर 2026 को एनकाउंटर के बाद आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर सदर बाजार थाना में दुष्कर्म के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट में शिकायत दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने पर नारहेड़ा गांव के पास निर्माणधीन अंडरपास के पास घेराबंदी की। सलमान ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। चारों तरफ से घिरने पर आरोपी पुल पर चढ़कर भागने लगा, इस दौरान वह गिर गया। उसके दाहिने पैर और बाएं हाथ में चोटें आईं।

कई आपराधिक मामले दर्ज

एनकाउंटर में घायल हुए आरोपी सलमान को पुलिस इलाज के लिए पीएल शर्मा जिला अस्पताल भेजा। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। रोहटा क्षेत्र के रहने वाले सलमान पर मेरठ और गाजियाबाद के थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले में सबूत एकत्रित कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Created On :  

Tags

Next Story