August 2026 Vrat/Festival List: तीज से रक्षाबंधन तक, अगस्त में त्योहारों की बहार, जानिए कब मनाए जाएंगे प्रमुख पर्व

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अगस्त का महीना भारतीय संस्कृति और परंपराओं के लिहाज से बेहद खास माना जाता है। इस महीने हरियाली तीज, नाग पंचमी, सावन शिवरात्रि, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं। इन पर्वों का धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ ये परिवार, आस्था और सामाजिक रिश्तों को भी मजबूत बनाते हैं। आइए जानते हैं अगस्त में आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट...
अगस्त 2026 के व्रत-त्योहार
03 अगस्त 2026- सावन का पहला सोमवार
09 अगस्त 2026- श्रावण कृष्ण कामिका एकादशी
10 अगस्त 2026- सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
11 अगस्त 2026- सावन शिवरात्रि
12 अगस्त 2026- श्रावण अमावस्या (हरियाली अमावस्या)
15 अगस्त 2026- हरियाली तीज
17 अगस्त 2026- नाग पंचमी
17 अगस्त 2026- कल्कि जयंती
20 अगस्त 2026- मासिक दुर्गाष्टमी व्रत
यह भी पढ़े -आज से सावन का पावन महीना शुरू, शिवजी की पूजा में करें इन नियमों का पालन, मिलेगी खुश समृद्धि
23 अगस्त 2026- श्रावण पुत्रदा एकादशी
25 अगस्त 2026- प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
27 अगस्त 2026- हयग्रीव जयंती
28 अगस्त 2026- श्रावण पूर्णिमा
28 अगस्त 2026- रक्षाबंधन
28 अगस्त 2026- गायत्री जयंती
31 अगस्त 2026- कजरी तीज
31 अगस्त 2026- श्री गणेश (बहुला) चतुर्थी
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   1 Aug 2026 2:52 PM IST





