Mangla Gauri Vrat 2026: सुहागिन महिलाओं के लिए खास है ये व्रत, जानें पूजा विधि और धार्मिक महत्व

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू धर्म में सावन महीने के मंगलवार को रखे जाने वाले मंगला गौरी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण होता है। यह व्रत माता पार्वती को समर्पित होता है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य, सुखी वैवाहिक जीवन और पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। फिलहाल 11 अगस्त को सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत रखा जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि, सावन के महीने में मंगला गौरी व्रत रखने से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य और पारिवारिक सुख-शांति का आर्शीवाद मिलता है। आइए जानते हैं इसका धार्मिक महत्व, पूजा मुहूर्त और पूजा विधि...
कैसे करें मंगला गौरी की पूजा?
- सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- इसके बाद पूजा स्थल को साफ कर चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं।
- उस पर माता गौरी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
- इसके बाद मां गौरी का विधिपूर्वक पूजन करें।
- पूजा में सामान्य तौर पर रोली, अक्षत, सिंदूर, पुष्प, फल, धूप, दीप, नैवेद्य और सुहाग की सामग्री अर्पित की जाती है।
- महिलाएं मां गौरी को सोलह श्रृंगार की सामग्री भी अर्पित करती हैं।
- पूजा के दौरान माता गौरी का ध्यान करते हुए मंत्र जाप करें और मंगला गौरी व्रत कथा का पाठ या श्रवण करें।
- अंत में आरती कर परिवार की सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु की प्रार्थना की जाती है।
मंगला गौरी व्रत का महत्व
धार्मिक मान्यताओं में माता पार्वती को शक्ति, सौभाग्य और दांपत्य सुख का प्रतीक माना गया है। कहा जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी कारण सावन में शिव-पार्वती की आराधना को विशेष फलदायी माना जाता है। मंगला गौरी व्रत इसी शिव-पार्वती भक्ति की परंपरा से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत-पूजा करने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति और परिवार में मंगल बना रहता है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   9 Aug 2026 5:53 PM IST





