Kamika Ekadashi 2026 Upay: कामिका एकादशी पर कर लें ये आसान उपाय, भगवान विष्णु की कृपा से दूर होंगी जीवन की परेशानियां

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सनातन धर्म में एकादशी का काफी महत्व बताया गया है और यह जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु को समर्पित है। फिलहाल, सावन माह चल रहा है और इस महीने में आने वाली एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल यह व्रत 9 अगस्त 2026, रविवार को रखा जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियम से व्रत रखने, भगवान विष्णु की पूजा करने और दान-पुण्य करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा यदि आप भी भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं तो इस दिन कुछ आसान उपाय कर सकते हैं। मान्यता के अनुसार, इन उपायों से घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मकता बढ़ती है।
यह भी पढ़े -8 दिन में 29 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद, 3 अगस्त को 6.13 लाख भक्त दरबार में पहुंचे
1. भगवान विष्णु को तुलसी दल चढ़ाएं
कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें तुलसी दल अर्पित करना शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाएं और श्रद्धा से तुलसी अर्पित करें। ध्यान रखें कि तुलसी के पत्ते साफ हों। धार्मिक मान्यता में तुलसी को भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय माना गया है।
2. पीले फूल और पीली मिठाई चढ़ाएं
भगवान विष्णु की पूजा में पीले रंग का विशेष महत्व माना जाता है। कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल, पीले वस्त्र या पीली मिठाई अर्पित कर सकते हैं। पूजा के बाद प्रसाद परिवार के सदस्यों में बांटें।
3. विष्णु मंत्र का जाप करें
कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करना भी शुभ माना जाता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार इस मंत्र का जाप कर सकते हैं- “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” सुबह स्नान के बाद शांत मन से मंत्र का जाप करें। अगर पूरा दिन जाप करना संभव न हो तो कम से कम पूजा के समय कुछ देर मंत्र का जाप किया जा सकता है।
4. जरूरतमंद को दान करें
एकादशी के दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व बताया गया है। अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन, वस्त्र, फल या अन्य उपयोगी सामान दान कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कामिका एकादशी पर दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
6. घर में भगवान विष्णु के नाम का दीपक जलाएं
शाम के समय घर के पूजा स्थान पर घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु की आरती करें। इसके बाद परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   8 Aug 2026 9:16 PM IST





