कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 जुलाई से 23 जुलाई 2023 तक

साप्ताहिक राशिफल 17 जुलाई से 23 जुलाई 2023 तक

मेष लग्नराशि (Aries): ➤ साप्ताहिक राशिफल 17 जुलाई से 23 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ यह सप्ताह नौकरी करने वालों के लिए बहुत अच्छा बना रह सकता है। यात्रा का योग भी रहेगा। व्यवसाय से सम्बंधित लोगो को नये कार्य मिल सकते है तथा पूर्ण सप्ताह लाभ देने वाला रहेगा। लोगो पर आपकी वाणी का अच्छा प्रभाव पड़ेगा तथा लोग आपकी द्वारा कही बातों पर अमल करेंगे। धन लाभ को लेकर स्थितियां अच्छी बनी हुई है। जीवन साथी तथा प्रेमी जातको के लिए कुछ उतार चढ़ाव भरा बना रह सकता है।

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤ साप्ताहिक राशिफल 17 जुलाई से 23 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ यह सप्ताह आप अधिक परिश्रम करेंगे। आप ऐसा महसूस कर सकते है कि आपके द्वारा किये जा रहे परिश्रम का आपको उचित फल प्राप्त नहीं हो रहा है। घबराए नहीं आपके द्वारा किये परिश्रम का लाभ आपको मिलेगा। माता का सुख मिलेगा तथा छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते है। अचानक धन लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे। पिता तुल्य लोगो का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤ साप्ताहिक राशिफल 17 जुलाई से 23 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ यह सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ परेशानी दे सकता है, कुछ न कुछ छोटी मोटी तकलीफ चलती रह सकती है अतः अपने खाने-पीने और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखे। भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा तथा पारिवारिक जीवन सामान्य बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में समय अच्छा बना रहेगा रेगुलर इनकम के अतिरिक्त धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। संतान पक्ष की तरफ से मन प्रसन्न होगा।

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤ साप्ताहिक राशिफल 17 जुलाई से 23 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ यह सप्ताह आर्थिक लाभ को लेकर अच्छा बना रह सकता है। अचानक धन प्राप्ति के योग उत्पन्न हो सकते है। नौकरी पेशा वर्ग को अपने कार्य क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। व्यापारिक वर्ग के लोगो को अधिक परिश्रम की आवश्यकता हो सकती है। संतान के लिए समय अच्छा बना रहेगा और पढ़ाई कर रहे छात्रों को उनकी मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतें हो सकती है अतः ध्यान रखे।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ साप्ताहिक राशिफल 17 जुलाई से 23 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह भाग्य का पक्ष कमजोर बने रहने के बावजूद आप अपने पराक्रम से कार्यो में सफलता प्राप्त करेंगे तथा कार्यो में अधिक व्यस्त रह सकते है। यात्राएं हो सकती है। माता का सुख मिलेगा तथा उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखे। धन को लेकर कुछ खीचा तानी बनी रह सकती है तथा खर्चो में अचानक वृद्धि हो सकती है। अत्यधिक थकान आपको शारीरिक समस्या दे सकती है। कार्यक्षेत्र में स्तिथि सामान्य रहेगी।

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤ साप्ताहिक राशिफल 17 जुलाई से 23 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है, तथा साथ ही साथ खर्चो में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आप किसी पारिवारिक समारोह में भाग ले सकते है। भाग्य के सहयोग के चलते आपके सभी कार्य बिना किसी रुकावट के पूर्ण होते रहेगे। व्यापारिक वर्ग के लोगो को इस सप्ताह अधिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी वर्ग को कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियो का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। क्रोध करने से बचे।

तुला लग्नराशि (Libra):➤ साप्ताहिक राशिफल 17 जुलाई से 23 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि हो सकती है, जिसके चलते पुरानी समस्यायों के समाधान प्राप्त कर सकते है। परिवार में आयोजित किसी समारोह में हिस्सा ले सकते है। माता पिता का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। पढ़ाई कर रहे छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानी हो सकती है। धन लाभ की प्राप्ति होगी तथा अपनी सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ साप्ताहिक राशिफल 17 जुलाई से 23 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह भाई-बहनों की तरफ से कोई समस्या परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित यात्राएं हो सकती है जो की लाभ देने वाली सिद्ध होगी। धन लाभ का योग इस पुरे सप्ताह बन रहा है अतः मिलने वाले सभी अवसरो का पूरा लाभ उठाएं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा तथा धर्म में आस्था बढ़ेगी। आप कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। शत्रु पक्ष पर आप हावी बने रहेंगे।

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤ साप्ताहिक राशिफल 17 जुलाई से 23 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह मन चलायमान बना रहने के कारण कुछ चिंताए उत्पन्न हो सकती है। शिक्षा से सम्बन्धी लोगो को के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा तथा छात्रों को अपनी मेहनत अनुसार फलो की प्राप्ति होगी। धैर्य बनाये रखे आपके द्वारा किये गये परिश्रम का फल थोड़ी देर से आपको अवश्य प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। अत्यधिक तला-भुना खाने से बचे अन्यथा पेट गड़बड़ा सकता है।

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤ साप्ताहिक राशिफल 17 जुलाई से 23 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनी रह सकती है। किन्तु इसके बावजूद कुछ कार्यो में आपके मन मुताबिक सफलता आपको प्राप्त हो सकती है। नौकरी-पेशा लोगो के लिए लाभ की स्थितियां बन सकती है। संतान की और से मन खिन्न हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखे जोड़ों का दर्द, सिरदर्द, आदि परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। धन लाभ में कमी तथा खर्चो अधिकता हो सकती है।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤ साप्ताहिक राशिफल 17 जुलाई से 23 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह धन लाभ को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में हो सकती है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रह सकती है। स्किन एलर्जी, हार्ट से सम्बंधित कोई तकलीफ हो सकती है। व्यर्थ की यात्राएं हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेगी। संतान का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है। शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते है किन्तु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।

मीन लग्नराशि (Pisces):➤ साप्ताहिक राशिफल 17 जुलाई से 23 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह आपमें एकाग्रता की कमी हो सकती है। किसी भी कार्य को जल्दबाज़ी में करने से बचे उचित रहेगा। भाई-बहनों से अच्छे लाभ तथा सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगो के लिए अच्छे अवसरो की प्राप्ति हो सकती है। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए समय चुनौतीपूर्ण भरा रह सकता है। धन को लेकर स्थितियां अच्छी बनी रहेगी। मन में चल रहा कोई कार्य संपन्न हो सकता है।

Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)

Call: - +91-6261231618

kalashantijyotish@gmail.com

http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   17 July 2023 12:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story