खरमास 2023: जानें इस माह में गृह प्रवेश से विवाह तक शुभ कार्यों पर क्यों लगती है रोक? इस दौरान क्या करें क्या ना करें?

जानें इस माह में गृह प्रवेश से विवाह तक शुभ कार्यों पर क्यों लगती है रोक? इस दौरान क्या करें क्या ना करें?
  • खमास के दौरान शुभ कार्य वर्जित होते हैं

डिजिटल डेस्क भोपाल। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले मुहूर्त काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन खरमास के दौरान पूरे एक माह के लिए गृह प्रवेश, मुंडन, सगाई या विवाह जैसे कार्यों पर पूर्णत: रोक लग जाती है। इसे मलमास के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, जब सूर्य मीन या धनु राशि में गोचर करते हैं तो इस राशि परिवर्तन के कारण खरमास शुरू हो जाता है। इस बार खरमास की शुरुआत 16 दिसंबर, शनिवार यानि कि आज से हो रही है।

आज सूर्य वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर चुका है। जिसके साथ ही खरमास प्रारंभ होता है और यह एक महीने अर्थात् मकर सक्रांति तक रहता है। आइए जानते हैं खरमास में कौन से कार्य वर्जित होते हैं...

खरमास में करें ये काम

खरमास में सूर्य का गुरु राशि में गोचर होने की वजह से ये समय पूजा-पाठ और मंत्र जाप के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। इस समय अनुष्ठान से जुड़े कर्म को साथ पितरों से संबंधित श्राद्ध कार्य करना भी अनुकूल माना गया है। खरमास में जलदान का भी बहुत महत्व माना जाता है। इस समय ब्रह्म मूहूर्त के समय किए गए स्नान को शरीर के लिए बहुत उपयोगी माना गया है।

खमास में ना करें ये काम

खरमास में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य किए जाने की मना होती है। वहीं मुंडन जैसे कार्य भी वर्जित होते हैं, इस अवधि में किए गए इस प्रकार के अनुष्ठानों से रिश्तों के तकरार आने की संभावना होती है। ऐसा भी माना जाता है कि, इस समय में बनाए गए मकान या गृह प्रवेश से निवास का सुख नहीं मिलता। इसके साथ ही इस समय में किसी भी तरह के नए कार्य या उद्योग शुरू करने को मना किया जाता है। क्योंकि इससे व्यापार में लाभ मिलने की उम्मीद काफी कम होती है।

क्यों वर्जित होते हैं शुभ कार्य

हिंदू शास्त्रों के अनुसार मलमास या खरमास के दौरान सूर्य गुरू की राशियों में रहता है, जिसके कारण गुरू का प्रभाव कम हो जाता है। जबकि शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए गुरू का प्रबल होना बहुत आवश्यक होता है। गुरू जीवन के वैवाहिक सुख और संतान देने वाला होता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें

Created On :   16 Dec 2023 7:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story