Masik Shivaratri 2026: आषाढ़ मासिक शिवरात्रि पर करें शिव-गौरी की पूजा, मिलेगी सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति

आषाढ़ मासिक शिवरात्रि पर करें शिव-गौरी की पूजा, मिलेगी सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति
मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने तथा व्रत रखने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि (Masik Shivaratri) का व्रत रखा जाता है। यह व्रत भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दिन शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने तथा व्रत रखने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। फिलहाल, आषाढ़ माह चल रहा है और वैदिक पंचांग के अनुसार माघ माह की मासिक शिवरात्रि का व्रत इस बार 12 जुलाई 2026, रविवार को रखा जा रहा है। आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि...

चतुर्दशी तिथि कब से कब तक

तिथि प्रारंभ: 12 जुलाई 2026, रविवार की रात 10 बजकर 29 मिनट से

तिथि समाप्त: 16 मई, शनिवार की सुबह 05 बजकर 11 मिनिट तक

पूजा विधि

- इस दिन आप किसी मंदिर में जाकर शिव परिवार की अराधना करें।

- आप चाहें तो अपने घर में भी शिवलिंग की विधि विधान से पूजा कर सकते हैं।

- भगवान शिव की पूजा में सबसे पहले शिवलिंग का अभिषेक करें।

- शिवलिंग का अभिषेक जल, दूध, दही, शुद्ध घी, शहद, शक्कर या चीनी, गंगाजल तथा गन्ने के रसे आदि से करें।

- अभिषेक के दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

- अभिषेक करने के बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, समीपत्र, कुशा तथा दुर्बा आदि चढ़ाएं।

- पूजा के दौरान गाय के घी का दीपक जलाएं।

- पूजा के अंत में शिव जी को भोग के रुप में गांजा, भांग, धतूरा तथा श्री फल (नारियल) समर्पित करें।

- रात्रि के समय शिव मंत्रों का जाप करें।

- अगले दिन भगवान शिव की पूजा करें और दान आदि करने के बाद अपना उपवास खोलें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   11 July 2026 6:51 PM IST

Tags

Next Story