- बंगालः कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में पीएम मोदी की रैली आज
- अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन इस महीने के अंत में भारत का दौरा करेंगे: सूत्र
- UP: कोविड -19 को लेकर सीएम आवास पर आज समीक्षा बैठक करेंगे मुख्यमंत्री योगी
- कोरोना: पिछले 24 घंटे में देश में 18711 नए मामले, 100 लोगों की मौत- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
- पाकिस्तान के मुल्तान में हिंदू परिवार के पांच सदस्यों की हत्या
अयोध्या दीपोत्सव LIVE: अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी ने की रामलला की पूजा
हाईलाइट
- 3 दिन तक मनाया जाएगा दीपोत्सव
- 492 साल बाद तीन दिवसीय भव्य दीपोत्सव
- मंदिर निर्माण शुरू के बाद पहला दीपोत्सव
डिजिटल डेस्क, अयोध्या। दीपावली के त्योहार की धूम पूरे देश में है वहीं भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में भी आज भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए हैं। यहां पर उन्होंने राम जन्मभूमि में रामलला की पूजा की। इस दौरान उनके साथ यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं।
#WATCH: CM Yogi Adityanath offers prayers to Lord Ram at Ram Janmabhoomi site.
— ANI UP (@ANINewsUP) November 13, 2020
The Chief Minister is in Ayodhya to take part in Deepotsav 2020. pic.twitter.com/fj3FjecdNj
बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू होने के बाद यह पहला दीपोत्सव है, जो 3 दिन तक मनाया जाएगा। तीन दिवसीय दीपोत्सव का यह सपना पूरे 492 साल पूरा होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर खासी तैयारियां की गई हैं।
5 लाख 50 हजार दीपक
सीएम योगी के नेतृत्व में राम की नगरी अयोध्या में छोटी दीपावली के मौके पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान राम की पैड़ी के घाटों पर एक साथ 5 लाख 50 हजार से अधिक दीपक जलाकर नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनेगा।
राम की पैड़ी का नजारा
दीपोत्सव पर राम की पैड़ी का नजारा दिव्य और भव्य होगा। राम की पैड़ी के श्रृंगार का कार्य अंतिम चरण में है। इस भव्य दीपोत्सव में इस बार प्रदेश के कलाकारों की प्रस्तुतियों में यूपी की विरासत, संस्कृति, प्रेम और अनेकता में एकता की झलक नजर आएगी।
दीपोत्सव पर राम की पैड़ी का नज़ारा दिव्य और भव्य होगा। राम की पैड़ी के श्रृंगार का कार्य अंतिम चरण में है। #DiwaliAyodhyaWali#Deepotsav2020pic.twitter.com/Is5tWlp3kr
— UP Tourism (@uptourismgov) November 13, 2020
रंग-बिरंगे वस्त्रों में झांकी
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए न सिर्फ अयोध्यावासी, बल्कि विश्वभर के लोग यूपी की जनतातियों की संस्कृति व विरासत से रूबरू होंगे। अयोध्या के भव्य स्वरूप को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने आज कलाकारों ने रंग-बिरंगे वस्त्रों में झांकी निकाली।
#Deepotsav2020 में अयोध्या के भव्य स्वरूप को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने हेतु सरकार प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में आज कलाकारों ने रंग-बिरंगे वस्त्रों में झांकी निकाली।#DiwaliAyodhyaWalipic.twitter.com/mXej7r90mg
— Government of UP (@UPGovt) November 13, 2020
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए कलाकार कोरोना से लेकर मिशन शक्ति से जुड़े सामाजिक संदेश लोगों को देते नजर आएंगे। इस बार कोरोना के चलते कलाकारों को कोविड गाइडलाइन का पूरा पालन करना है। मंच पर प्रस्तुति देने वाले सभी 300 कलाकार दीपोत्सव अयोध्या-2020 के मास्क पहने हुए नजर आएंगे।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।