सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश से आपकी राशि पर क्या प्रभाव होगा ?

If  Sun will enter Aquarius what will be the effect on your zodiac ?
सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश से आपकी राशि पर क्या प्रभाव होगा ?
सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश से आपकी राशि पर क्या प्रभाव होगा ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष पंचाग के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन माह में 13 फरवरी 2019 को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर होगा। सूर्य के इस गोचर का प्रभाव समस्त राशियों पर क्या होगा। आइए जानते हैं किस राशि पर होगा क्या प्रभाव

मेष राशि 
इस समय में आप सौभाग्यशाली रहने वाले है। आपकी बहुप्रतिक्षित इच्छाएं अब पूर्णता की ओर बढ़ रही हैं। आप इस समय में धर्म-कर्म के कार्यों में व्यस्त रहेंगे और साथ ही साथ परोपकार करने से भी आप पीछे नहीं हटेंगे। आपके पिता के लिए भी यह अच्छा समय है और आपको जीवनसाथी की ओर से भी लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशि
इस समय में आप अपने घरेलू जीवन में दुखी रह सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने से संबंधित कुछ बड़े और कठोर निर्णय भी आपको लेने पड़ सकते हैं। इस समय में कई बार आप अपनी वाणी पर भी नियंत्रण खो सकते हें जिसका दण्ड भी आपको भुगतना पड़ेगा। आपको नियंत्रण और संयम में रहने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी की ओर से धनलाभ हो सकता है।

मिथुन राशि
इस समय में आपकी इच्छाशक्ति में बढ़ोतरी होगी, आप जो चाहेंगे उसे प्राप्त करने का पूरा प्रयास भी करेंगे। आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और जरूरतमंद की सहायता करेंगे। आपको झूठे आरोपों से स्वयं को बचाकर रखना होगा, पिता के साथ संबंधों में कड़वाहट हो सकती है।

कर्क राशि
यह समय स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए सही नहीं है, कुछ छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। आर्थिक रूप से भी आपको अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव और व्यर्थ की चिंताएं आपको घेरकर रह सकती हैं। कुछ ऐसे मामले आएंगे जो आपको समय की आवश्कयता के विषय में बताएंगे।

सिंह राशि
यह समय आपके विवाहित जीवन में समर्पण को और बढ़ाएगा। आपको अपने जीवन साथी से प्रेम की अनुभूति होगी, लेकिन थोड़ा भी क्रोध आपकी स्थिति खराब कर सकता है। इस समय आपके भीतर का तनाव और बढ़ सकता है। आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी।

कन्या राशि
यह समय आपके जीवन में अच्छी बातों को आमंत्रित करेगा, इस समय आपका ,मन भी बहुत अच्छा रह सकता है। हो सकता है आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़े। योजनाओं को साकार रूप देने के लिए आपको अत्याधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है, जिससे आप पीछे नहीं हटेंगे। आपको अपनी और अपने आसपास के लोगों का ध्यान रखना चाहिए।

तुला राशि
इस समय में आपकी आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं, साथ ही साथ आपकी बौद्धिक क्षमता में भी सकारात्मक वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में गतफहमी होने से कुछ तनाव रह सकता है लेकिन आप इसे शीघ्र ही सुलझा लेंगे। छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी पढ़ाई में जरा भी लापरवाही ना करें। भाई-बहन से धन लाभ होने की सम्भावना है।

वृश्चिक राशि
आपके लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। कुछ कार्यों में आपको दुविधा में रहना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं, इनके लिए आपको बहुत परिश्रम करना होगा। माता की सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है, आपके जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में वाहवाही मिलेगी।

धनु राशि
यह समय आपके जीवन में इच्छाशक्ति लेकर आएगा और आपके निश्चय को सुदृढ़ बनाएगा। आपके छोटे भाई-बहनों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है, आपको उनका भी ध्यान रखना होगा। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, आप अपने काम से नाम प्राप्त करेंगे

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर अत्याधिक लाभदायक सिद्ध होगा। ससुराल पक्ष की ओर से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है और साथ ही साथ कोई खुशखबरी भी आपको मिल सकती है। इस समय में परिवार की ओर से थोड़ी बहुत परेशानियां रह सकती हैं। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि यही आपके लिए समस्या का कारण बन सकती है।

कुंभ राशि
यह समय अच्छा सिद्ध होने वाला है। आपका जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा, आप दोनों के संबंधों में पार्दर्शिता आएगी। जिस कारण से आप भी उन्हें प्रसन्न रखने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करेंगे। आप दोनों के प्रेम को नया आयाम प्राप्त होगा। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

मीन राशि
इस समय आपकी ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी। आपकी इच्छाशक्ति भी चरम पर रहेगी। शासकीय क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। हो सकता है इस समय में आप कर्ज लेने का भी मन बना सकते हैं। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इस समय आपके ‘अहम’ में वृद्धि हो सकती है, जिसे आपको संयमित रखना ही चाहिए।

Created On :   4 Feb 2019 9:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story