इस दिन भूल कर भी ना करे ये गलतियां, जानें क्या करें और क्या न करें

Chhath Mahaparv: Know what to do and what not to do on this day
इस दिन भूल कर भी ना करे ये गलतियां, जानें क्या करें और क्या न करें
छठ महापर्व: इस दिन भूल कर भी ना करे ये गलतियां, जानें क्या करें और क्या न करें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छठ महापर्व एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। छठ महापर्व उत्तर भारत में काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। छठ पूजा को छठ पर्व या डाला छठ और सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में सूर्य देवता की पूजा का विशेष महत्व है। तीन दिन पूरे हो चुके हैं और अब चौथे दिन की पूजा शेष है। माना जाता है कि, इस पूजा से छठ माता संतान प्रदान करती है और उनकी रक्षा करती हैं। 

हालांकि पर्व मनाने के दौरान कई बार कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जो इस पूजा के फल हो प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में इस छठ के महापर्व में छठ माता की विशेष कृपा पाने के लिए जानिए क्या करें और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं....

छठ पूजा का दूसरा दिन : जाने कैसे की जाएगी खरना की पूजा, और क्या जरूरी सामग्री  

छठ पूजा में क्या करें-
1. प्रसाद बनाते समय आपको अपने हाथ पैरों को साफ पानी से धो लेना चाहिए।
2. पूजा में उपयोग में आने वाले गेहूं को धोने और सुखाने के लिए उपवास रखने वाली महिलाओं का ही सहारा लेना चाहिए।
3. छठ पर्व में दो टाइम नमक खाने की मनाई होती है इसलिए प्रसाद व अन्य समाग्री बनाने में सेंधा नमक का प्रयोग करें।
4. उगते सूरज को प्रर्थना करने के बाद उपवास तोड़ना चाहिए।
5. छठ पूजा के समय मन में कोई भी कड़वाहट नहीं होना चाहिए व अंजाने में कोई भी गलती होने पर छठ माता से माफी मांग लेना चाहिए।

कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 08 नवंबर से 14 नवंबर 2021 तक

छठ पूजा पर क्या ना करें-
1. इन विशेष चार दिनों में तैयार किसी भी व्यजनों को बनाने में प्याज, लहसुन का प्रयोग ना करें।
2. पूजा के पहले बच्चों को किसी भी व्यंजन य़ा प्रसाद को झुठा ना करने दें।
3. घर पर किसी भी प्रकार की मांसहारी चीजों का प्रयोग ना करें।
4. इन चार दिनों तक घर में शराब व धुम्रपान का प्रयोग ना करें।
5. छठ पूजा पर व्रत करने वाली महिलाओं को बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए और ना ही अपशब्दों को प्रयोग करना चाहिए।
 
 

 
    
 

Created On :   9 Nov 2021 12:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story