धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की इस मुहूर्त में करें पूजा

धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की इस मुहूर्त में करें पूजा
धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की इस मुहूर्त में करें पूजा
दिवाली कैलेंडर 2021 धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की इस मुहूर्त में करें पूजा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिन्दू कैलेंडर के पांचवे माह यानी कि कार्तिक में दिवाली का त्यौहार धूम धाम से मनाया जाता है। यह सनातन धर्म के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है। इस वर्ष यह 04 नवंबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। लेकिन देखा जाए तो दिवाली का यह पर्व पूरे पांच दिनों तक चलता है। इनमें धनतेरस से लेकर नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज तक शामिल है।

धनतेरस दिवाली का पहला दिन माना जाता है। इसके बाद नरक चतुर्दशी फिर दिवाली, गोवर्धन पूजा और आखिरी में भैयादूज का त्योहार मनाया जाता है। इस पांच दिवसीय त्यौहार के अंतर्गत आने वाले इन दिनों में पूजा आरधना का काफी महत्व है। वहीं पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का महत्व होता है। तो आइए जानते हैं तारीख के साथ इन पर्व के शुभ मुहूर्त के बारे में...

धनतेरस 2021 
तिथि: 02 नवंबर 2021, मंगलवार
मुहूर्त: शाम 06 बजकर 18 मिनट से लेकर रात के 08 बजकर 11 मिनट तक    
शुभ खरीदारी की कुल अवधि: 1 घंटे 52 मिनट तक
प्रदोष काल :17:35 मिनट से 20:11 मिनट तक
वृषभ काल :18:18 मिनट से 20:14: मिनट तक

नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली 2021 
तिथि: 03 नवंबर 2021, बुधवार 
शुभ मुहूर्त: 03 नवंबर बुधवार सुबह 09:02 बजे से 
04 नवंबर, गुरुवार सुबह 06:03 बजे तक 
अभयंगा स्नान का समय: सुबह 5 बजकर 40 मिनट से 
सुबह 6 बजकर तीन मिनट तक

दिवाली और महालक्ष्मी पूजा 2021
तिथि: 04 नवंबर 2021, गुरुवार 
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 06 बजकर 10 मिनट से रात 08 बजकर 06 मिनट तक
कुल अवधि : 1 घंटे 55 मिनट
प्रदोष काल : शाम 05 बजकर 34 मिनट से रात 08 बजकर 10 मिनट तक
वृषभ काल : शाम 06 बजकर 10 मिनट से रात 08 बजकर 06 मिनट तक

दिवाली महानिशीथ काल मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : रात 11 बजकर 38 मिनट से रात 12 बजकर 30 मिनट तक
महानिशीथ काल : रात 11 बजकर 38 मिनट से रात 12 बजकर 30 मिनट तक

दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त
प्रातः काल मुहूर्त्त (शुभ): सुबह 06 बजकर 34 मिनट से 07 बजकर 57 मिनट तक
प्रातःकाल मुहूर्त्त (चल, लाभ, अमृत): सुबह 10 बजकर 42 मिनट से दोपहर 02 बजकर 49 मिनट तक
सायंकाल मुहूर्त्त (शुभ, अमृत, चल): शाम 4 बजकर 11 मिनट से रात 08 बजकर 49 मिनट तक

गोवर्धन पूजा 2021
तिथि: 05 नवंबर 2021, शुक्रवार
शुभ मुहूर्त: सुबह 06:35 मिनट से 08:47 मिनट तक
कुल अवधि : 2 घंटे 11 मिनट
सायंकाल मुहूर्त : दोपहर 03 बजकर 21 मिनट से शाम 5 बजकर 33 मिनट तक
कुल अवधि : 2 घंटे 11 मिनट

भाई दूज 2021 
तिथि: 06 नवंबर 2021, शनिवार 
तिलक का समय : दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से लेकर 03 बजकर 21 मिनट तक

Created On :   27 Oct 2021 10:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story