शनिवार को न करें इन चीजों का सेवन, झेलना पड़ सकता है शनि देव का प्रकोप

Do not consume them on Saturday, may have to face the wrath of Shani Dev
शनिवार को न करें इन चीजों का सेवन, झेलना पड़ सकता है शनि देव का प्रकोप
धर्म शनिवार को न करें इन चीजों का सेवन, झेलना पड़ सकता है शनि देव का प्रकोप

डिजिटल डेस्क, भोपाल। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। इसी के साथ शनि देव नवग्रहों में सबसे क्रूर ग्रह भी माने जाते हैं। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। बताया जाता है जिन लोगों पर शनि देव अपनी कृपा रखते हैं, उन्हें राजसुख प्राप्त होता है। इसी के साथ शनि देव की वक्र दृष्टि जिस पर पड़ती है, उनका जीवन तबाह हो जाता है। उनके जीवन में कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। ज्योतिश शास्त्र में यह भी बताया गया है, कि शनिवार को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। यह उन लोगों के लिए बहुत जरुरी है, जिनपर शनि देव की ढैय्या और साढ़ेसाती चल रही हो उन्हें शनिवार को कुछ चीजें खाने से बचना चाहिए। 


शनिवार को क्या न खाएं:

मसूर दाल

शास्त्र के अनुसार मसूर दाल का रंग लाल होता है, इसलिए इसे क्रोधी प्रवृत्ति का माना जाता है। मंगल और शनि दोनों ग्रहों का स्वभाव भी क्रोधी माना जाता है। कहा जाता है की शनिवार को मसूर दाल खाने से किसी भी इंसान को भी गुस्सा जल्दी आता है। 

लाल मिर्च

शनिदेव शीतल पदार्थों को पसंद करते हैं। क्योंकि शनिदेव एक क्रोधी ग्रह होते हैं। इसलिए शनिवार के दिन लाल मिर्च का सेवन नहीं करना चाहिए।

दूध

ज्योतिष शास्त्र में दूध का संबंध शुक्र ग्रह से बताया गया है। अगर आप शनिवार को दूध का सेवन करते हैं तो आपको शनि देव के प्रकोप झेलने पड़ सकते हैं। 

मदिरा

शनिदेव को आध्यात्मिक व्यवहार पसंद है ऐसे में शनिवार को किसी भी तरह के नशीली पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए ऐसा करने से जीवन कष्टमय हो सकता है।

 

डिसक्लेमरः ये जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर बताई गई है। भास्कर हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Created On :   16 July 2022 6:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story