जन्माष्टमी पर बन रहा है दुलर्भ योग ,सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

धर्म जन्माष्टमी पर बन रहा है दुलर्भ योग ,सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जन्माष्टमी का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन माता देवकी और वासुदेव ने आधी रात को जेल में जन्म कृष्ण  जी का जन्म हुआ था। कृष्ण जी को भावाान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है। इसलिए हर साल इस दिन को कृष्ण जयंती के तौर पर मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी पर बहुत ही अच्छा संयोग बन रहा है। जो इस दिन के महत्व को बढ़ा रहे हैं। वृद्धि योग में कान्हा के साथ मां लक्ष्मी स्वरूप राधा रानी की पूजा से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं जन्माष्टमी के शुभ योग और उपाय।

कृष्ण जन्माष्टमी 2022 योग 
17 अगस्त को 8 बजकर 57 मिनट से वृद्धि योग आरंभ होगा जो 18 अगस्त को रात 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। वहीं ध्रुव योग 18 अगस्त को 8 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर 19 अगस्त को 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इन शुभ योग में राधा-कृष्ण की पूजा से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी।


कृष्ण जन्माष्टमी उपाय 
बरकत

कान्हा की पूजा करते समय एक पान का पत्ता श्रीकृष्ण को अर्पित करें। इसके बाद इस पत्ते पर रोली से श्री यंत्र लिखें और धन के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से धन में बढ़ोत्तरी होती है। 

संतान
कृष्ण जन्माष्टमी  के दिन निसंतान दंपत्ति को घर पर गाय या बछड़े की मूर्ति लानी चाहिए। भगवान कृष्ण के साथ इनकी भी विधिवत पूजा करें। मान्यता है कि इससे संतान सुख प्राप्त होता है। 

आमदनी

आमदनी में बढ़ोत्तरी की इच्छा पूर्ति के लिए जन्माष्टमी पर 7 कन्याओं को सफेद मिठाएं बांटे। ये उपाय जन्माष्टमी के बाद लगातार पांच शुक्रवार तक करें।

केसर-चंदन

जन्माष्टमी के दिन  केसर या चंदन में गुलाब जल मिलाकर तिलक लगाएं। साथ ही गोपी चंदन से कृष्ण का श्रृंगार करें। ऐसा करने से  घर में सुख-समृद्धि आती हैं। 

Created On :   15 Aug 2022 6:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story