हरियाली तीजः शिव को करना है प्रसन्न तो पूजा में अपनाएं ये विधि

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 8:32 AM IST
हरियाली तीजः शिव को करना है प्रसन्न तो पूजा में अपनाएं ये विधि
डिजिटल डेस्क, भोपाल। सावन का माह भगवान शिव का माना जाता है इस माह में महादेव को विभिन्न रूपों में पूजा जाता है। इस महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को सावन की तीज मनाई जाती है। इस साल हरियाली तीज बुधवार (26 जुलाई) को मनायी जा रही है। हरियाली तीज के बुधवार को होने के कारण यह त्यौहार और भी पुण्यदायी और शुभ बन गया है। बुधवार के दिन को बुद्धी देव भगवान गणेश का दिन माना जाता है। गणेश भगवान शिवजी और माता पार्वती के पुत्र हैं। ऐसे में इस त्यौहार का महत्व और भी बढ़ जाता है...
पूजन विधि
- हरियाली तीज के दिन प्रातः सुबह उठना चाहिए और उठकर स्नान अवश्य करना चाहिए।
- पूजा के स्थान पर झूला बनाएं और उसे आम, चंपा, चमेली और अशोक के पत्तों व गुलाब आदि से सजाना चाहिए।
- जो स्त्रियां इस दिन व्रत रखते हैं उन्हें भगवान शिवजी की पूजा करने के बाद ही व्रत खोलना चाहिए।
- इस बार हरियाली तीज बुधवार को है इसलिए पूजा-पाठ के बाद लड्डू का भोग जरूर लगाएं, क्योंकि लड्डू भगवान गणेश को बहुत पसंद हैं।
Created On :   26 July 2017 1:57 PM IST
Next Story