भारत के इन राज्यों में श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को ऐसे दिया अर्घ्य, चौथे दिन हुआ महापर्व छठ का समापन  

छठ पूजा 2021 भारत के इन राज्यों में श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को ऐसे दिया अर्घ्य, चौथे दिन हुआ महापर्व छठ का समापन  

डिजिटल डेस्क, बिहार। महापर्व छठ के चौथे दिन श्रध्दालुओं ने उदीयमान सूर्य देव को दिया अर्घ्य, देश के कई हिस्सों में आस्था के महापर्व को लोगों ने धूमधाम से मनाया। चार दिन लंबे चले इस पर्व का समापन हो गया है, आखिरी अर्घ्य को उषा अर्घ्य या पारण भी कहते हैं। इसे परणा इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि महिलाएं इसके बाद भोजन ग्रहण करती हैं। अंतिम अर्घ्य गुरुवार की सुबह दिया गया, हर राज्य में यह समय सूर्योदय के अनुसार तय किया गया। 

महापर्व पर बिहार में गंगा किनारे लोगों का सैलाब उमड़ता नजर आया, वहीं कुछ लोगों ने तालाबों और अन्‍य जलाशयों पर भी इस महापर्व को धूमधाम से मनाया। बता दें कि इससे पहले तीसरे दिन व्रतियों ने बुधवार की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया था। प्रशासन और स्‍थानीय पूजा समितियों श्रध्दालुओं के लिए कई प्रबंध किए गए थे।

यहां देखिए किस राज्य में कैसे मनाया गया श्रध्दा का महापर्व छठ। 

बिहार में कई श्रध्दालुओं ने गंगा धाट पर ही रात बिताई और सुबह सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व का समापन किया।   

बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में भी इस महापर्व पर लोगों की अच्छी तादाद देखने को मिली, बच्चों ने घाट पर खूब धमाल मचाया है।

महाराष्ट्र के कुर्ला  में लोगों ने तलाब में मनाया आस्था का महापर्व छठ।

बिहार के पटना कॉलेज के पास स्थित धाट पर भी लोगों का हुजूम देखा गया।

वेस्ट बंगाल में भी लोगों ने  सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटें चले व्रत का समापन किया। 

दिल्ली में लोगों ने यमुना के जहरीले झाग वाले पानी में सूर्य को दिया आखिरी अर्घ्य। 

 

 

Created On :   11 Nov 2021 4:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story