जन्माष्टमी: भगवान कृष्ण के दर्शन करने देश-विदेश से मथुरा पहुंचे श्रद्धालु

जन्माष्टमी: भगवान कृष्ण के दर्शन करने देश-विदेश से मथुरा पहुंचे श्रद्धालु
हाईलाइट
  • मथुरा से लेकर द्वारका तक कृष्ण मंदिरों में रौनक है। महाराष्ट्र में दही हांडी की धूम है।
  • देशभर में जन्माष्टमी का पर्व आज (सोमवार को) धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
  • मथुरा में जन्माष्टमी पर विदेशी भक्तों की भी बड़ी तादाद नजर आ रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में जन्माष्टमी का पर्व आज (सोमवार को) धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भगवान कृष्ण के दर्शन करने दूर-दूर से लोग उनकी नगरी मथुरा पहुंच रहे हैं। मथुरा में जन्माष्टमी पर विदेशी भक्तों की भी बड़ी तादाद नजर आ रही है। मथुरा से लेकर द्वारका तक कृष्ण मंदिरों में रौनक है। महाराष्ट्र में दही हांडी की धूम है।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने ट्वीट किया, "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण!"

 

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जन्माष्टमी पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं सभी भारतवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भगवान कृष्ण के जीवन और शिक्षाओं का सबके लिए एक प्रमुख संदेश है; ‘निष्काम कर्म"।

 

 

कृष्ण भक्ति में डूबी द्वारका नगरी
गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में जगह-जगह सजावट की गई है। बता दें कि द्वारका नगरी को भगवान कृष्ण ने स्वयं बसाया था, वे यहां के राजा थे।

 

 

 

Created On :   3 Sep 2018 3:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story