New Delhi News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बीएपीएस के स्वामी जी से की मुलाकात, कलाई पर बंधवाया धागा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बीएपीएस के स्वामी जी से की मुलाकात, कलाई पर बंधवाया धागा
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कलाई पर बंधवाया धागा
  • संस्था के कार्यों को लेकर स्वामी जी का आभार जताया

New Delhi News. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नई दिल्ली स्थित निवास पर तीर्थ स्वरूप स्वामी जी की मुलाकात हुई। इस मौके पर बीएपीएस के तीर्थ स्वरूप स्वामी जी ने बिरला को माला पहनाकर गर्मजोशी से आभार जताया। साथ ही उनकी कलाई पर पवित्र धागा बांधा और देश में शांति, समृद्धि और सद्भाव की प्रार्थना की थी। ओम बिरला ने संस्था के कार्यों को लेकर तीर्थ स्वरूप स्वामी जी का आभार जताया और धर्म लाभ लिया। ओम बिरला ने भारत और दुनिया भर में BAPS स्वामीनारायण संस्था के उल्लेखनीय सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और मानवीय कार्यों को प्रेरित करने के लिए सराहना की। स्वामी ने बिरला को राष्ट्र और मानवता की सेवा करते रहने का आशीर्वाद दिया।


यह भी पढ़े -बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था ने विश्व महासागर दिवस को आध्यात्मिकता और पर्यावरणीय प्रतिबद्धता के साथ मनाया

इसके पहले भी साल 2022 में बिरला ने स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में श्री नीलकंठ वर्णी का श्रद्धापूर्वक अभिषेक किया था। बाद में संस्कृति विहार बोट राइड प्रदर्शनी का आनंद भी लिया था, जिसमें भारत की 10,000 साल पुरानी विरासत और खोजों को प्रदर्शित किया गया था।


यह भी पढ़े -बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था ने विश्व महासागर दिवस को आध्यात्मिकता और पर्यावरणीय प्रतिबद्धता के साथ मनाया

उस वक्त ओम बिरला ने अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा था कि स्वामीनारायण मंदिर के अद्भुत दर्शन हुए। यह ज्ञान, विज्ञान और संस्कृति का अद्भुत संगम है, साथ ही कला की अद्भुत प्रदर्शनी भी है। इसमें आध्यात्म और सेवा का समावेश है। इसे बहुत कम समय में बनाया गया है। इसके दर्शन से जीवन धन्य हो गया है। साथ ही उन्होंने लिखा था कि मुझे महंत स्वामीजी महाराज से मिलने का सौभाग्य मिला। जो अद्भुत। बहुत सुंदर है।"

Created On :   1 July 2025 7:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story