साल का पहला चंद्रग्रहण आज, भारत में नहीं दिखेगा

lunar eclipse on 21st january, not visible in india timings
साल का पहला चंद्रग्रहण आज, भारत में नहीं दिखेगा
साल का पहला चंद्रग्रहण आज, भारत में नहीं दिखेगा
हाईलाइट
  • चंद्रग्रहण भारतीय समानुसार सुबह 10.11 बजे से लेकर 11.12 बजे तक रहेगा।
  • यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।
  • साल 2019 का पहला चंद्रग्रहण 21 जनवरी को लगने वाला है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2019 का पहला चंद्रग्रहण 21 जनवरी यानी आज दिखाई देगा। यह चंद्रग्रहण भारतीय समानुसार सुबह 10.11 बजे से लेकर 11.12 बजे तक रहेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसे वैज्ञानिक सुपर ब्लड मून भी कह रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन चांद बाकी दिनों की अपेक्षा काफी बड़ा और चमकीला नजर आता है। इसके साथ ही चांद में लाल रंग भी दिखाई पड़ता है।

यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई पड़ेगा। इसको केवल नॉर्थ और साउथ अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, मध्य प्रशांत महासागर और एशिया के कुछ देशों में देखा जा सकेगा। इससे पहले 6 जनवरी को हुआ सुर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आया था। ऐसा कहा जाता है कि जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक ही लाइन में आ जाते हैं और जब चांद पर पृथ्वी की परछाई पड़ती है, तब चंद्रग्रहण होता है। ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इस हिसाब से इस चंद्रग्रहण का सूतक काल 20 जनवरी को रात 9 बजे से ही शुरू हो जाएगा। 

Created On :   18 Jan 2019 5:11 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story