महाशिवरात्रि: शिव की पूजा के दौरान चढ़ाएं ये फूल, जानें इनके बारे में

Mahashivaratri: offer these 11 types of flowers during the worship of Shiva
महाशिवरात्रि: शिव की पूजा के दौरान चढ़ाएं ये फूल, जानें इनके बारे में
महाशिवरात्रि: शिव की पूजा के दौरान चढ़ाएं ये फूल, जानें इनके बारे में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में शिवरात्रि का अत्यधिक महत्व है, यह भगवान शिव की आराधना और उन्हें प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा दिन माना गया है। वैस तो शिवरात्रि प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आती है। जिसे प्रदोष के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। आज देशभर के शिवालयों और मंदिरों में शिवरात्रि की धूम है।

माना जाता है कि भगवान शिव जितनी जल्दी प्रसन्न होते हैं, उतनी ही जल्दी नाराज भी जल्दी हो जाते हैं इसलिए महाशिवरात्रि के दिन और पूजा में कुछ बातों का विशेष ध्यान भी रखना जरूरी होता है। कई बार पूजा के दौरान चढ़ाए जाने वाले फूलों के बारे में जानकारी ना होने पर भी हमारी पूजा में खलल हो जाता है और हें उसके फल से वंचित रह जाते हैं। आइए जानते हैं उन 11 प्रकार के फूलों के बारे में, जिन्हें चढ़ाने मात्र से आपको शुभ फल ​मिलेगा... 

117 साल बना ये विशेष योग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त 

1- महाशिवरात्रि पर लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।
2- महाशिरात्रि पर अलसी के फूलों से शिव का पूजन करने पर मनुष्य भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है और कई पाप भी नष्ट हो जाते हैं।
3- महाशिवरात्रि पर चमेली के फूल से पूजन करने पर वाहन का सुख प्राप्त होता है। नया वाहन भी खरीद सकते हैं।
4- कनेर के फूलों को अर्पित करने से भगवान शिव से मनचाहा धन लाभ होता है।
5- बेला के फूल से इस दिन पूजन करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।
6- जूही के फूल को अर्पित करने से भगवान शिव घर में कभी अन्न की कमी नहीं होने देते हैं और न ही दरिद्रता आती है।

महाशिवरात्रि पर भूल कर भी ना करें ये काम

7- हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-संपत्ति में वृद्धि होती है।
8- धतूरे के फूल को चढ़ाने से पूजन करने वाले को संतान प्राप्ति का सुख मिलता है।
9- इस दिन लाल डंठलवाला धतूरा शिव पूजन में शुभ माना गया है। इससे धन की मनोकामना पूरी होती है।
10-  इस दिन शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर अपार धन-संपदा एवं शिवजी का आशीष मिलता है।
11- दूर्वा चढ़ाने से भगवान शिव का पूजन करने पर आयु बढ़ती है।

विशेष :- केवड़ा के फूल शिव पूजन में निषेध माने जाते हैं। कहा जाता है की इससे शिव जी रुष्ठ हो जाते हैं।

Created On :   20 Feb 2020 8:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story