सुख- समृद्धि के लिए करें ये उपाय, इन चीजों का करें दान

Mauni Amavasya 2022: Do these measures for happiness and prosperity, donate these things
सुख- समृद्धि के लिए करें ये उपाय, इन चीजों का करें दान
मौनी अमावस्या 2022 सुख- समृद्धि के लिए करें ये उपाय, इन चीजों का करें दान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। माघ महीने के कृष्‍ण पक्ष की अमावस्‍या को मौनी अमावस्‍या के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का हिन्दू धर्म में काफी महत्व है और जातक व्रत रखने के ​साथ ही भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। यह अमावस्या आज यानी कि 1 फरवरी को है। मौनी अमावस्या मंगलवार के दिन  होने से इसे भौमवती अमावस्या भी कहा जा रहा है। माना जाता है कि इस दिन मनु ऋषि का जन्म हुआ था, ऐसे में इस दिन को मौनी अमावस्या कहा गया है। 

ग्रंथों में उल्लेख है कि इसी दिन से द्वापर युग का शुभारंभ हुआ था। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान से विशेष पुण्यलाभ प्राप्त होता है। शास्त्रों में इस दिन दान- पुण्य करने के महत्व को बहुत ही अधिक फलदायी बताया है। 

इस माह में आने वाले हैं मुख्य त्यौहार और तिथियां, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

इन चीजों का करें दान
मौनी अमावस्या के दिन तेल, तिल, सूखी लकड़ी, कंबल, गरम वस्त्र, काले कपड़े, जूते दान करने का विशेष महत्व है। वहीं जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा नीच का है, उन्हें दूध, चावल, खीर, मिश्री, बताशा दान करना चाहिए।

कहा जाता है कि, इस दिन जो भी दान हम करते हैं वह सीधा हमारे पूर्वजों और पितरों को मिल जाता है जिससे वे प्रसन्न होते हैं और हमारे पितृ दोष का नाश होता है। साथ ही इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र आदि का दान दें, ब्राह्मणों को भोजन कराएं। न गाय, कुत्ते, चींटी और कौए को भी भोजन अवश्य कराना चाहिए।

मौनी अमावस्या के दिन दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें एवं दूध चढ़ाएं। पितरों को याद करते हुए दीपक जरूर जलाएं। इससे लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहती है। पितृ भी प्रसन्न होते हैं।

Created On :   1 Feb 2022 6:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story