वासुकिः तक्षकश्चैव कालियो मणिभद्रकः।
ऐरावतो धृतराष्ट्रः कार्कोटकधनंजयौ॥
एतेऽभयं प्रयच्छन्ति प्राणिनां प्राणजीविनाम्॥
भावार्थ:- वासुकि, तक्षक, कालिया, मणिभद्रक, ऐरावत, धृतराष्ट्र, कार्कोटक और धनंजय - ये प्राणियों को अभय प्रदान करते हैं।
नागपंचमी के पावन पर्व पर वाराणसी (काशी) में नाग कुआं नामक स्थान पर बहुत बड़ा मेला लगता है। मान्यता है कि इस स्थान पर तक्षक गरुड़ जी के भय से बालक रूप में काशी संस्कृत की शिक्षा लेने हेतु आए परन्तु गरुड़ जी को इसकी जानकारी हो गयी और उन्होंने तक्षक पर आक्रमण कर दिया, परन्तु अपने गुरू जी के प्रभाव से गरुड़ जी ने तक्षक नाग को अभय दान दे दिया, तभी से यहां नाग पंचमी के दिन से नाग पूजा की जाती है, मान्यता यह भी है, कि जो भी नाग पंचमी के दिन यहां पूजा अर्चना कर नाग कुआं का दर्शन करता है, उसकी जन्मकुन्डली से काल सर्प दोष का निवारण हो जाता है।
- पहले दिन इंग्लैंड 205 रन पर सिमटा, भारतीय टीम 181 रन से पीछे
- 6 दिन पहले भाजपा में शामिल हुए 88 साल के श्रीधरन CM कैंडिडेट होंगे, विधानसभा चुनाव लड़ेंगे
- अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही हटाई जाएगी EVM
- ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स: बेंगलुरु देश का सबसे अच्छा शहर, इंदौर 9वें नंबर पर
दूध पिलाने से जा सकती है सांप की जान, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
डिजिटल डेस्क, भोपाल। नाग पंचमी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। आज यह खास त्योहार मनाया जा रहा है। आज के दिन नाग देवता या सर्प की पूजा की जाती है और उन्हें दूध से स्नान कराया जाता है, लेकिन कहीं-कहीं दूध पिलाने की परम्परा चल पड़ी है। नाग को दूध पिलाने से पाचन नहीं हो पाने से उनकी मृत्यु हो जाती है। धर्म शास्त्रों में नागों को दूध पिलाने को नहीं बल्कि दूध से स्नान कराने को कहा गया है।
नागपंचमी के ही दिन अनेकों गांव व कस्बों में कुश्ती का आयोजन होता है जिसमें वहां के पहलवान भाग लेते हैं। गाय, बैल आदि पशुओं को इस दिन नदी, तालाब में ले जाकर नहलाया जाता है। इस दिन अष्टनागों की पूजा की जाती है।


- इस दिन प्रातःकाल उठकर घर की सफाई कर नित्यकर्म से निवृत्त हो जाएं।
- इसके बाद स्नान कर साफ-स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- पूजन के लिए ताजा भोजन बनाएं। कुछ भागों में नागपंचमी से एक दिन पहले भोजन बना कर रख लिया जाता है और नागपंचमी के दिन बासा खाना खाया जाता है।
- इसके बाद दीवार पर गेरू पोतकर पूजन का स्थान बनाएं।
- फिर कच्चे दूध में कोयला घिसकर उससे गेरू पुती (घर जैसी आकृति जिसमें अनेक नागदेव हों) दीवार पर बनाएं।
- कई स्थानों पर तो सोने, चांदी, काठ व मिट्टी की कलम तथा हल्दी व चंदन की स्याही से अथवा गोबर से घर के मुख्य द्वार के दोनों और पांच फन वाले नागदेव अंकित कर पूजा करें।
- सर्वप्रथम नागों की बांमि में एक कटोरी दूध चढ़ा कर आते हैं।
- फिर दीवाल पर बनाए गए नागदेवता की दधि, दूर्वा, कुशा, गंध, अक्षत, पुष्प, जल, कच्चा दूध, रोली और चावल आदि से पूजन कर सेंवई व मिष्ठान से उनको भोग लगाते हैं।
- इसके बाद आरती कर कथा सुनते हैं।
नाग मन्त्र का करें जाप
'कुरुकुल्ये हुं फट् स्वाहा' इस मंत्कार का जाप करने से सर्पविष भय दूर होता है।
वैसे तो पूरे श्रावण माह में भूमि खोदना निषेध होता है लेकिन विशेष कर नागपंचमी के दिन भूमि खोदना अपशगुन मना जाता है। इस दिन उपवास कर नागों को खीर खिलाई व दूध पिलाई जाती है। कहीं-कहीं तो सावन माह में कृष्ण पक्ष की पंचमी को मौना पंचमी शेषनाग की पूजा कर नाग पंचमी मनाई जाती है। इस दिन सफेद कमल पूजा में रखा जाता है।
इस दिन नागदेव का दर्शन अवश्य करना चाहिए।
बांमी (नागदेव का निवास स्थान) की पूजा करना चाहिए।
नागदेव की सुगंधित पुष्प व चंदन से ही पूजा करनी चाहिए क्योंकि नागदेवता को सुगंध अधिक प्रिय है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।