सावन सोम प्रदोष व्रत 25 जुलाई को, जानिए इस व्रत में क्या खाना है शुभ फलदायी, किन खाद्य पदार्थों से दूर रहना है बेहतर

Sawan Som Pradosh fast on 25th July, know the auspicious time of this fast
सावन सोम प्रदोष व्रत 25 जुलाई को, जानिए इस व्रत में क्या खाना है शुभ फलदायी, किन खाद्य पदार्थों से दूर रहना है बेहतर
धर्म सावन सोम प्रदोष व्रत 25 जुलाई को, जानिए इस व्रत में क्या खाना है शुभ फलदायी, किन खाद्य पदार्थों से दूर रहना है बेहतर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सावन का दूसरा सोमवार आने वाला है। दूसरे सोमवार का व्रत 25 जुलाई को रखा जाएगा। इसी के साथ सावन का पहला प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। यह दोनों दिन शिव पूजन के लिए बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इस दिन अमृत सिद्धि योग भी बनने जा रहा है। अगर आप इस दिन प्रदोष व्रत की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह दिन बहुत ही शुभ है। प्रदोष व्रत में शिव जी और मां पार्वती की पूजा की जाती है। इस व्रत को करने के लिए इस के कुछ नियमों का पालन  करना बहुत ही जरुरी है। तो चलिए आज हम आप को बताते हैं कि आप प्रदोष में क्या खाएं और क्या न खाएं-

सावन सोम प्रदोष व्रत 2022 पूजा मुहूर्त 

सावन त्रयोदशी तिथि आरंभ- 25 जुलाई 2022 शाम 04:15 से

सावन त्रयोदशी तिथि समाप्त- 26 जुलाई 2022 शाम 06:4 तक

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त- 25 जुलाई 2022 शाम 07:17 से रात्रि 09:21 तक

सोम प्रदोष व्रत में क्या न खाएं

सोम प्रदोष व्रत के दिन व्रत रखने वाले को पूजा का फल तभी मिलता है जब वो नियमों का पालन करे। ऐसे में इस दिन अन्न, चावल, लाल मिर्च और सादा नमक न खाएं।

सोम प्रदोष व्रत में क्या खाएं

प्रदोष व्रत में शिव जी की पूजा शाम को की जाती है। स्नान के बाद पूजा कर व्रत का संकल्प लें और फिर दूध पी सकते हैं। 
अगर आप शारीरिक तौर पर कमजोर हैं, तो आप फल खा सकते हैं। दिन में एक समय ही फलाहार करें।
प्रदोष व्रत में आप भगवान की पूजा करने के बाद भोजन कर सकते हैं।

शिव गायत्री मंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।

शिव गायत्री मंत्र का जाप करने से सुख, समृद्धि तथा एश्वर्य की प्राप्ती होती है तथा व्यक्ति के हृदय में किसी के प्रति किसी भी प्रकार के दुर्विचार समाप्त हो जाते हैं। मानसिक शांति और संतोष की प्राप्ति होती है।

 

डिसक्लेमरः ये जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर बताई गई है। भास्कर हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Created On :   22 July 2022 7:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story