नए साल में खूब बजेगी शहनाई, यहां जानें अपनी शादी का मुहूर्त

Shaadi Muhurat 2022: Know auspicious marriage dates and months
नए साल में खूब बजेगी शहनाई, यहां जानें अपनी शादी का मुहूर्त
शादी मुहूर्त 2022 नए साल में खूब बजेगी शहनाई, यहां जानें अपनी शादी का मुहूर्त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति में किसी शुभ काम या मांगलिक कार्य की शुरूआत करने के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। देवउठनी ग्यारस के साथ ही सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। इसी के साथ शादी विवाह भी शुरू हो गए हैं। हालांकि बीते साल 2021 में कोरोना महामारी की वजह से शादियों का रंग फिका था, ऐसे में कई सारी हिदायतें एक बार फिर से ओमिक्रोन के चलते दी जाने लगी हैं। 

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2021: करें भगवान विष्णु की पूजा, स्नान दान का है विशेष महत्व

लेकिन आपको बता दें कि, नए साल 2022 में जमकर शहनाई बजने वाली है। दरअसल, इस साल काफी सारे मुहूर्त बन रहे हैं। मुहूर्त जनवरी से लेकर दिसंबर तक ही मिलेंगे, लेकिन इस बीच 3 माह ऐसे भी होंगे जब शादी का एक भी मुहूर्त नहीं होगा। आइए जानते हैं शादी के मुहूर्त...

इन 3 महीनों में नहीं है शादी के शुभ मुहूर्त 
नए साल 2022 में तीन महीने अगस्‍त, सितंबर और अक्‍टूबर में चातुर्मास के कारण एक भी विवाह मुहूर्त नहीं रहेगा। बता दें कि, चातुर्मास में सभी शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं, ऐसे में इन दिनों में शुभ और मंगल कार्य बंद रहते हैं। इनमें विवाह भी शामिल हैं। 

इन महीनों में है मुहूर्त की भरमार

माह

मुहूर्त

जनवरी 2022

इस माह में 22, 23, 24 और 25 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा

फरवरी 2022

इस माह में 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 तारीख के शुभ मुहूर्त

मार्च 2022

तीसरे माह में केवल 2 शुभ मुहूर्त हैं, इस महीने की 4 और 9 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

अप्रैल 2022

इस माह में 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24और 27 को शुभ मुहूर्त है।

मई 2022

पांचवे माह में अक्षय तृतीया 2 और 3 के अलावा 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

जून 2022

इस माह में शादी 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

जुलाई 2022

सातवें माह में  4, 6, 7, 8 और 9 तारीख  को शुभ मुहूर्त है। 

नवंबर 2022

अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के बाद नवंबर में शादी मुहूर्त हैं, इस माह में 25, 26, 28 और 29 तारीख को शादी करना शुभ होगा।

दिसंबर 2022

साल के अंतिम महीने में 1, 2, 4, 7, 8, 9 और 14 तारीख को शुभ मुहूर्त रहेंगे।














 

Created On :   18 Dec 2021 12:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story