अयोध्या के राम मंदिर की झांकी में विराजे लाल बाग के राजा के शाही अंदाज के साथ देखिए करोड़ों का बीमा कराने वाले गणपति और मॉर्डन युग के रोबोटिक बप्पा

अयोध्या के राम मंदिर की झांकी में विराजे लाल बाग के राजा के शाही अंदाज के साथ देखिए करोड़ों का बीमा कराने वाले गणपति और मॉर्डन युग के रोबोटिक बप्पा
गणेशोत्सव 2022 अयोध्या के राम मंदिर की झांकी में विराजे लाल बाग के राजा के शाही अंदाज के साथ देखिए करोड़ों का बीमा कराने वाले गणपति और मॉर्डन युग के रोबोटिक बप्पा

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  देश भर में गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। बीते दो साल से कोरोना महामारी की वजह से उस उत्सव की रौनक फीकी थी लेकिन इस साल देश भर में गणेशउत्सव को लेकर बड़ा उत्साह है। खासकर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में तो अलग ही नजारा है। 

लालबाग चा राजा

मुंबई के लालबाग चा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति ने इस पारंपिक त्योहार को मनाने की तैयारी पूरी कर ली है। इसी बीच मुंबई के सबसे प्रसिद्ध लालगबाग के बादशाह की पहली झलक सोमवार को दिखाई गई। यह पंडाल हमेशा आकर्षण का केंद्र रहता है इस बार भी बप्पा का दरबार अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की तरह ही बनाया गया है जो बहुत ही भव्य है। बताया जा रहा है कि गणेश जी की प्रतिमा 12 फिट ऊंची है। भगवान श्री गणेश अपने शाही अंदाज में सिंहासन पर विराजमान है। यहां पर परंपरा है कि गणेश चतुर्थी के दो दिन पहले ही गणेश जी का मुख दर्शन होता है। भारी संख्या में यहां पर लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यहां अंबानी परिवार से लेकर बॉलीवुड के लगभग सभी स्टार्स दर्शन करते आते हैं। कहा जाता है कि लालबाग चा राजा के सार्वजनिक मंडल की स्थापना साल 1934 में की गई थी।

                                                              

"मुंबई के राजा"

 "मुंबई के राजा" गणपति मंडल ने इस बार काशी विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृति तैयार की है। जो काफी मनमोहक है। यहां पर भी भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। 

जीएसबी गणपति मंडल

मुंबई के किंग सर्कल के जीएसबी गणपति मंडल के द्वारा की गई  सजावट की चर्चा चारों ओर हो रही है। यहां पर  बप्पा की सजावट में 70 किलो सोना और 300 किलो चांदी का उपयोग किया गया है। समिति ने न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से 316.40 करोड़ का बीमा भी करवाया है।

चिंचपोकली के चिंतामणि गणेश 

मुंबई के चिंचपोकली के चिंतामणि गणपति भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर गणेशोत्सव को लेकर दो माह पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी जाती है। 

तेजुकाय मेन्शन के गणपति 

तेजुकाय मेन्शन में भगवान गणेश जी की मूर्ति बेहद ही आकर्षक बनाई जाती है। इसी वजह से यहां पर भक्तों की काफी भीड़ रहती है। 
 

अद्भुत कलाकारी 

महाराष्ट्र के ही  एक मूर्तिकार ने गणेश जी की मूर्ति बनाई है जिसका विडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें विघ्नहर्ता पैर छूते ही खड़े होकर आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मूर्ति कहां पर स्थापित की गई है। 

 

 

                                                    

Created On :   31 Aug 2022 9:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story