सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर 

To please Sun God, do these measures on Sunday, every problem will go away
सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर 
समाधान सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रविवार का दिन सूर्य देवता का दिन माना जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है। सूर्य देव को प्रत्यक्ष देव कहा जाता है। क्यों कि हम उन्हें प्रत्यक्ष रूप से देख सकते हैं। सूर्य देव के कारण ही हमें रोशनी प्राप्त होती है। देवता होने के साथ ही सूर्य एक ग्रह भी हैं और ज्योतिष में उन्हें सभी नौ ग्रहों में सबसे महत्वपूर्ण माना गया है।  

अगर कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर हो तो मान-सम्मान और सुख-समृद्धि में कमी हो जाती है, ऊर्जा की कमी महसूस होने लगती है और कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। इन सब परेशानियों से बचने के लिए रविवार को जरुरी करें कुछ विशेष उपाय-

योग निद्रा से जागेंगे जगत के पालनहार भगवान विष्णु, घर-घर शुरू होंगे मांगलिक कार्य

1. रविवार को सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को जल चढ़ाएं। ऐसा करने से आर्थिक तंगी की समस्या दूर होती है। 
2. सूर्य देव को लाल रंग बेहद प्रिय है। सूर्य देव को जल अर्पित करने से पहले उसमें चुटकी भर कुमकुम डाल लें, यह उपाय भी सूर्य को प्रसन्न करने में सहायक है। साथ ही लाल रंग का फूल भी सूर्य देव को अर्पित करना चाहिए। रविवार को कुमकुम और लाल फूल मिला कर जल सूर्य देव के साथ ही बरगद के पेड़ में भी चढ़ाएं। इससे भी सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
3. रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना भी बेहद प्रभावशाली माना जाता है। इस पाठ को करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और बीमारियों से मुक्ति मिलती है।

देवउठनी एकादशी: इस दिन भूलकर भी ना करें ये कार्य

4. कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने और सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन व्रत करना चाहिए। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। लेकिन ध्यान रहे कि रविवार के व्रत में आपको नमक का इस्तेमाल नहीं करना है।
5.रविवार की रात को एक गिलास दूध भरकर अपने सिरहाने पर रखे। सोमवार को सूर्योदय से पहले उठ कर स्नान कर उस दूध को बबूल के पेड़ में डाले। इस टोटके को 7 से 11 रविवार तक करें। ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।

Created On :   13 Nov 2021 11:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story