बुधवार विशेष : इन उपायों से करें गणेश जी को प्रसन्न

बुधवार विशेष : इन उपायों से करें गणेश जी को प्रसन्न

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू धर्म में सबसे पहला स्थान प्रथम पूज्य श्री गणेश का है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत गणेश जी का नाम लेकर या उनकी पूजा कर की जाती है। गणेश जी के बिना कोई भी पूजा प्रारंभ नहीं हो सकती। बता दें कि हिंदू धर्म में 5 देवी देवता प्रमुख हैं। जिनमें से गणपति का सबसे पहले आह्वान किया जाता है। अगर पूजा में उनका नाम पहले नहीं लेते हैं तो माना जाता है कि पूजा सफल नहीं होती। क्योंकि गणेश जी की पूजा से बल, बुद्धि, विद्या,  ज्ञान, और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

बुधवार का दिन गणेश जी के दिन के नाम से जाना जाता है इसलिए यदि किसी को भी गणेश जी की पूजा करना होता है तो बुधवार का दिन सबसे उचित दिन माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आसान उपाय जिनसे आप गणेश जी को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं।






गणेश जी को प्रसन्न करेंगे ये उपाय 

  • बुधवार के दिन सुबह स्नान कर मंदिर जाकर गणेश जी को दूर्वा की 11 गांठ अर्पित करें। ऐसा करने से गणेश जी खुश होंगो। और सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे
     
  • घर - परिवार पर नकारात्मक ऊर्जा का अधिक प्रभाव है, और आपको सिर्फ नुकसान हो रहा है तो बुधवार के दिन गणेश जी की सफेद रंग की मूर्ति स्थापित करें। श्रद्धापूर्वक श्री गणेश जी का ध्यान करें। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है
     
  • बुधवार के दिन श्री गणेश की पूजा के बाद उन्हें गुड़ और घी का भोग लगाएं और उसके बाद वो भोग गाय को खिला दें इससे धन संबधी समस्या दूर होती है
     
  • बुधवार के दिन दूर्वा से बनी हुई मूर्ति को अपने घर में स्थापित करें। और गणेश जी की रोज पूजा करें। ऐसा करने से घर का कलह दूर हो जायेगा। और परिवार में सुख-शांति रहेगी



 

  • हिंदू धर्म में गाय माता को विशेष दर्जा दिया गया है। गाय को माता माना जाता है। साथ ही बुधवार को उनकी सेवा करने से सभी दुख दर्द दूर हो जाते हैं। और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही गणेश जी भी प्रसन्न होते हैं।
     
  • बुध ग्रह का दोष शांत करने के लिए किसी भी मंदिर में जाकर हरे मूंग का दान करने से बुध ग्रह का दोष शान्त होता है
     
  • अपने हाथ की छोटी उंगली में पन्ना रत्न धारण करें। ऐसा करने से सुख समृद्धि का लाभ होगा। 

Created On :   11 April 2018 3:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story