पुष्य नक्षत्र: मंगल पुष्य से धन वृष्टि- बुध पुष्य से सर्वार्थ सिद्धि, खरीदी रहेगी शुभ, स्थायी फल देगी

मंगल पुष्य से धन वृष्टि- बुध पुष्य से सर्वार्थ सिद्धि, खरीदी रहेगी शुभ, स्थायी फल देगी
  • सोना-चांदी, संपत्ति और वाहन खरीदी के लिए श्रेष्ठ
  • जानिए किसके लिए कौन सी खरीदी शुभ व कल्याणकारी

Nagpur News. दीपावली के पहले मंगलवार और बुधवार दोनों दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। मंगलवार को शुरुआत होने से मंगलदेव की कृपा बनी रहेगी। बुधवार होने से भगवान गणपति का आशीर्वाद भी मिल रहा है। ज्योतिर्विद पंडित आनंदशंकर व्यास कहते हैं, ‘इस दुर्लभ संयोग में की गई खरीदी शुभ व स्थायी फलदायी रहेगी। पं. मितेश पांडेय ने बताया कि पुष्य का प्राचीन नाम तिष्य शुभ, सुंदर और सुख संपदा देने वाला है। इस नक्षत्र को शुभ व कल्याणकारी माना जाता है। मंगल पुष्य का योग धन में वृद्धि की राह प्रशस्त करता है, वहीं बुध पुष्य का योग सभी कामों में सफलता का कारक है।

जानिए कब होगी शुरुआत, कब तक रहेगा

  • शुरुआत: 14 अक्टूबर, मंगलवार, सुबह 11:53 बजे
  • समाप्ति: 15 अक्टूबर, बुधवार, दोपहर 12 बजे तक
  • पुष्य नक्षत्र में खरीदी के शुभ मुहूर्त
  • चर, लाभ, अमृत : सुबह 11:54 से दोपहर 1:33 बजे तक
  • शुभ : दोपहर 3 से शाम 4:26 बजे तक
  • लाभ : शाम 7:26 से रात 9 बजे तक
  • शुभ, अमृत, चर: रात 10:33 से सुबह 3:14 बजे (15 अक्टूबर)

इस दिन किए गए काम में लगातार वृद्धि

पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। इसके स्वामी शनि हैं। पंडित अजयकृष्ण शंकर व्यास के अनुसार इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इसे धन, समृद्धि व सफलता का कारक माना गया है। पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास कहते हैं, इस दिन किया गया काम सफल तो होता ही है, उसमें निरंतर वृद्धि भी होती है। इस नक्षत्र का संबंध ऊर्जा और शक्ति देने से जुड़ा है।

जानिए किसके लिए कौन सी खरीदी शुभ व कल्याणकारी

  • किसान : कृषि से जुड़े उपकरण जैसे ट्रैक्टर, ट्रॉली, कल्टीवेटर, प्लाऊ, पंजा, रोटावेटर।
  • व्यापारी : मंगल, बुध दोनों दिन व्यापार के लिए शुभ है। नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं।
  • छात्र : कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल जैसे गैजेट व किताबों सहित पढ़ाई से जुड़े सामान।
  • गृहस्थ : इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिक उपकरण जैसे फ्रिज, एसी के साथ वाहन, भूमि, प्लॉट, भवन।
  • गृहिणी : धातु जैसे सोना, चांदी, प्लेटिनम के साथ शृंगार सामग्री।

सोना-चांदी, संपत्ति और वाहन खरीदी के लिए श्रेष्ठ

{खरीदारी के लिए शुभ: सोना, चांदी, वाहन, संपत्ति और अन्य कीमती वस्तुएं खरीदी के लिए सबसे उत्तम मानी जाती हैं {लक्ष्मी कृपा: खरीदारी से घर में स्थायी रूप से धन की वृद्धि होती है {निवेश के लिए श्रेष्ठ: निवेश, संपत्ति और वाहन खरीदने के लिए भी एक शुभ अवसर है {नया व्यवसाय या बहीखाता: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बहीखाते को नया स्वरूप देने या कोई नया काम शुरू करने के लिए भी यह नक्षत्र लाभकारी है {धार्मिक कार्य: इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन करना भी बहुत शुभ माना जाता है।

Created On :   12 Oct 2025 5:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story