Masik Karthigai 2025: कब है मासिक कार्तिगाई दीपम? जानें सही तिथि और पूजा विधि

कब है मासिक कार्तिगाई दीपम? जानें सही तिथि और पूजा विधि
  • इस पर्व को दक्षिण भारत में धूमधाम से मनाया जाता है
  • इसे हर महीने में कृतिका नक्षत्र के दिन मनाया जाता है
  • पर्व भगवान शिव और भगवान कार्तिकेय को समर्पित है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में मासिक कार्तिगाई (Masik Karthigai) का काफी महत्व है। इसे हर महीने में कृतिका नक्षत्र के दिन दक्षिण भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती के साथ उनके पुत्र कार्तिकेय जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। बता दें, कि भगवान कार्तिकेय को देवताओं का सेनापति भी कहा जाता है।

पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव की पूजा करने और दीप जलाकर उनका आवाह्न करने से जीवन से सकारात्मक ऊर्जा और प्रकाश का संचार होने लगता है। इसी के साथ नकारात्मकता खत्म होती है और महादेव की कृपा बरसती है। सावन महीने में यह पर्व 20 जुलाई 2025, रविवार को मनाया जाएगा।

इस विधि से करें पूजा

- इस दिन ब्रम्हा मुहूर्त में उठें और स्नानादि से निवृत्त हों।

- सूर्य देव को जल अर्पित करें और व्रत का संकल्प लें।

- इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करें।

- पूजा घर की सफाई करें और पूजा की तैयारी करें।

- चौकी पर कपड़ा बिछाकर महादेव, मां पार्वती और भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा विराजमान करें।

- इसके बाद पंचोपचार कर पूजा करें।

- भगवान शिव का अभिषेक दूध, दही, घी, शहद, पंचामृत आदि से करें।

- घी का दीपक जलाकर आरती करें।

- भगवान को फल, मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं।

- अंत में लोगों में प्रसाद का वितरण करें।

- अगले दिन सुबह भगवान की पूजा-पाठ करने के बाद स्वयं भोजन ग्रहण करके व्रत का पारण करें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   18 July 2025 6:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story