Latur News: उत्तर नक्षत्र यात्रा का शुभारंभ - यहां प्राकृतिक सौंदर्य और दुर्लभ औषधियों का खजाना

उत्तर नक्षत्र यात्रा का शुभारंभ - यहां प्राकृतिक सौंदर्य और दुर्लभ औषधियों का खजाना
  • 27 सितंबर तक रहेगा यात्राकाल
  • संजीवनी वनस्पति बेट पर उत्तर नक्षत्र का आरंभ

Latur News. संजय बुच्चे. चाकूर तहसील के वडवड नागनाथ स्थित संजीवनी वनस्पति बेट पर उत्तर नक्षत्र के आरंभ के साथ ही वार्षिक यात्रा का शुभारंभ हो गया है। यह यात्रा 27 सितंबर तक चलेगी। पंद्रह दिनों तक यहां रोगियों, पर्यटकों, वैद्यों, हकीमों और आयुर्वेद प्रेमियों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ेगी।

प्राकृतिक सौंदर्य और औषधीय महत्व

संजिवनी बेट को प्राकृतिक सौंदर्य और आलौकिक वनस्पतियों का खजाना माना जाता है। आयुर्वेदाचार्यों के अनुसार यहां उगने वाली कई दुर्लभ औषधियाँ विभिन्न रोगों के उपचार में सहायक हैं। यात्रा काल के दौरान श्रद्धालु तीन दिन का उपवास रखते हैं, संजीवनी तालाब का जल ग्रहण करते हैं तथा उसमें पके हुए काले साळी चावल और घी का सेवन कर विभिन्न रोगों से मुक्ति की कामना करते हैं।


यह भी पढ़े -दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर उड़ाए 29.70 लाख रुपये, अज्ञात चोर बाइक से फरार

बेट की विशेषताएं

  • क्षेत्रफल : 35.68 हेक्टेयर
  • ऊंचाई : समुद्र तल से 1000 फुट
  • विशेषता : शुद्ध और ठंडी हवा के लिए प्रसिद्ध
  • मिट्टी : लाल, जिसमें 33% लोहे की मात्रा पाई जाती है, जो यहां की वनस्पतियों को औषधीय गुण प्रदान करती है।

मुख्य औषधीय वनस्पतियां

शंखपुष्पी, अश्वगंधा, अमरबेल, निरगुडी, शतावरी, गुळवेल, चंदन, बावची, खाजा-खोलती, तालपर्णी, इसबगोल, आगळा, उपळसरी, राजहंस, ककुंदर समेत कई अन्य दुर्लभ औषधीय पौधे यहां पाए जाते हैं।

पर्यटन आकर्षण

बेट के पायथ्य पर राजा विक्रमादित्य का संजीवनी तालाब, प्राचीन गुफाएं, मंदिर, जागृत हनुमान मंदिर, दगड़ी उखळे, धान्य कोठार, मिनी ट्रेकिंग पॉइंट, जंगली फूल और पक्षियों की चहचहाट पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण हैं।


संरक्षण व विकास की आवश्यकता

आयुर्वेद विशेषज्ञ श्रीकांत कुलकर्णी का कहना है कि यहां की वनस्पतियों के संरक्षण, संवर्धन और अनुसंधान के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। स्थायी जलस्रोत और पर्यटन विकास पर ध्यान दिया जाना चाहिए। वर्तमान में संजीवनी बेट को पर्यटन का ‘क’ दर्जा प्राप्त है, किंतु इसे उच्च दर्जा मिलना चाहिए। हर साल उत्तर नक्षत्र यात्रा के समय घोषणाएँ होती हैं, लेकिन विकास कार्य अधूरे ही रह जाते हैं। उत्तर नक्षत्र के दौरान संजीवनी बेट हरी चादर ओढ़े, अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और औषधीय खजाने के साथ अनोखा दृश्य प्रस्तुत करता है, जिसे देखने के लिए राज्यभर से लोग यहां आते हैं।

Created On :   21 Sept 2025 7:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story