Latur News: सूटकेस में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान करना पुलिस के लिए बना चुनौती

सूटकेस में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान करना पुलिस के लिए बना चुनौती
  • एक बंद सूटकेस में महिला का शव मिला
  • शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई
  • पुल के नीचे एक संदिग्ध सूटकेस दिखाई दिया

Latur News. चाकुर तहसील के मौजे शेलगांव स्थित तिरु नदी के पुल के नीचे रविवार शाम एक बंद सूटकेस में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना करीब शाम 5 बजे वाढवणा पुलिस थाना क्षेत्र में सामने आई।

जानकारी के मुताबिक, कुछ बच्चे नदी किनारे मछली पकड़ने गए थे। तभी उन्हें पुल के नीचे एक संदिग्ध सूटकेस दिखाई दिया। बच्चों ने तुरंत गांव के पुलिस पाटिल को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस खोलने पर उसमें से एक महिला का शव बरामद हुआ।

बताया जा रहा है कि मृतका की पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा बुरी तरह खराब कर दिया गया है। ऐसे में महिला की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। अचानक मिले इस शव से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आखिर महिला की हत्या किस वजह से और किसने की, यह अब तक साफ नहीं हो सका है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका स्थानीय थी या बाहरी, इसकी भी पड़ताल जारी है। विस्तृत जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ पाएगा।

Created On :   25 Aug 2025 8:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story