- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- लातूर
- /
- विजय घाडगे मारपीट मामला - सुबह खुद...
Latur News: विजय घाडगे मारपीट मामला - सुबह खुद चलकर फरार सूरज चव्हाण थाने में हुए पेश

- 23 जुलाई की सुबह 4:30 बजे विवेकानंद पुलिस थाने में पेश हुए
- सुबह अस्थाई रूप से ज़मानत भी दे दी गई
Latur News. किसान संगठन के पदाधिकारी विजयकुमार घाडगे से मारपीट मामले में पुलिस ने फरार ग्यारह आरोपियों में सात को हिरासत में लिया है। इस मामले का मुख्य आरोपी सूरज चव्हाण फरार था। मारपीट मामले के बाद से मुख्य आरोपी सूरज चव्हाण ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपी सूरज चव्हाण समेत 10 लोग पुलिस की हिरासत में थे। सूरज चव्हाण 23 जुलाई की सुबह 4:30 बजे विवेकानंद पुलिस थाने में पेश हुए थे। ऐसी जानकारी विभागीय पुलिस अधिकारी रणजीत सावंत ने दी है।
आरोपी सुरज चव्हाण को कुछ घंटो मे ज़मानत भी मिली है। उन्हें कभी भी पुलिस थाने मे हाजिर होना पड़ेगा, यह विवेकानंद पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक पाटील ने जानकारी दी है। इस बीच पुलिस ने पूरी गोपनीयता बरती। सूरज चव्हाण सुबह 4:30 में थाने में पेश हुए। बाद में उन्हें सुबह अस्थाई रूप से ज़मानत भी दे दी गई। इस घटना से एक बार फिर बड़ा बवाल होने की संभावना जताई जा रही है। सूरज चव्हाण सुबह दाखिल हुए और उसके तुरंत बाद ज़मानत की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। बयान दर्ज कराने के बाद वे बाहर आ गए।
मामले में एक आरोपी की तलाश जारी है। किसान संगठन ने इस घटना पर रोष व्यक्त किया है। अखिल भारतीय छावा संगठन और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। छावा संगठन ने कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के इस्तीफे की मांग को लेकर राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उनके टेबल पर ताश के पत्ते फेंके गए। बाद में राकांपा कार्यकर्ता आक्रामक हो गए। राकांपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष सूरज चव्हाण और उनके कार्यकर्ताओं ने छावा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजय घाडगे की पिटाई कर दी। इसके बाद छावा संगठन ने भी आक्रामक रुख अपना लिया है।
Created On :   23 July 2025 8:09 PM IST