Karwa Chauth 2025: चांद का हुआ दीदार, दिल्ली-NCR समेत देशभर में सुहागिनों ने दर्शन कर खोला व्रत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में शुक्रवार को सुहागनों ने अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। आज के दिन पत्नी अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल दापंत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती है। इसके बाद पत्नी रात को चांद देखकर पति के हाथ से जल ग्रहण कर अपना व्रत तोड़ती हैं। खैर, इस बार करवा चौथ पर चांद ने सुहागनों को दर्शन देने के लिए बहुत इंतजार कराया। दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई बड़े शहरों में चंद्रमा ने दर्शन ने दर्शन दे दिए हैं। ऐसे में चांद के देखने के बाद महिलाएं अपना व्रत खोल सकती है।
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई शहरों में दिखा चांद
देश की राजधानी दिल्ली सहित नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, गुरुग्राम, अमेठी और चंडीगढ़ में भी चांद के दर्शन हुए हैं। बता दें, करवा चौथ के दिन सुहागनें छन्नी में दीपक रखकर चंद्र दर्शन और पति का चेहरा देखती हैं। कहा जाता है कि इससे पति को लंबी आयु का वरदान मिलता है। साथ ही दांपत्य जीवन में भी खुशहाल बनता है।
इस साल करवा चौथ पर शाम को प्रदोष काल में पूजा का विशेष महत्व है। इस अबूझ घड़ी में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और चौथ माता की पूजी की जाती है। इस बार संध्यकाल में चौथ माता की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5.56 बजे से शाम 7.10 मिनट था। लेकिन, जो लोग किसी वजह से पूजा नहीं कर पाए हैं, वे अब विधि विधान से पूजा अर्चना कर सकते हैं।
करवा चौथ पर पति के चेहरे को चन्नी से क्यों देखा जाता है
करवा चौथ पर चंद्रोदय के समय छन्नी से पति का चेहरा देखने की परंपरा है। छन्नी में जितने छेद होते हैं, उसके उतने ही प्रतिबंब बनते हैं। मान्यताएं हैं कि जब करवा चौथ पर छलनी से पति का चेहरा देखा जाता है तो पति की आयु भी कई गुना बढ़ जाती है। यही कारण है कि करवा चौथ की रात चंद्र दर्शन के बाद महिलाएं छलनी से पति का चेहरा जरूर देखती हैं।
Created On :   10 Oct 2025 9:27 PM IST