बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बगावती अंदाज में नजर आए RJD के Saroj Yadav, टिकट के लिए राबड़ी आवास के बाहर किया प्रदर्शन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में चुनावी बिगुल बजने के बाद सीट शेयरिंग को लेकर काफी घमासान देखने को मिल रहा है। हद तो तब हुई जब टिकट पाने की आस में बड़हरा के पूर्व विधायक और आरजेडी नेता सरोज यादव ने अपने समर्थकों के साथ धरना दिया। बता दें, सरोज यादव ने आज राबड़ी आवास के बाहर हाथ में बैनर लेकर प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़े -जानिए भौगोलिक स्थिति से लेकर सियासी समीकरण और राजनीतिक इतिहास के दिलचस्प से भरी नेपाल से सटी अररिया विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास
सरोज यादव ने क्यों किया प्रदर्शन?
सरोज यादव चाहते हैं कि आरजेडी उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट दे। नेता ने आरोप लगाया कि साजिश हो रही है और उनका टिकट काटने की कोशिश की जा रही है। बाहर के लोगों को टिकट देने पर चर्चा हो रही है। लेकिन उन्होंने लालू यादव और तेजस्वी यादव से संपर्क करने की कोशिश की जो कि संभव नहीं हुआ। यादव ने साफ-साफ कहा कि अगर उन्हें टिकट नहीं दिया जाता है तो वह अकेले ही चुनाव लड़ेंगे।
2015-2020 में आरजेडी के टिकट पर लड़ा था चुनाव
आपको बता दें कि, 2015 में यादव आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते। लेकिन 2020 में उन्हें जीत हासिल नहीं हुई। लेकिन वह चाहते हैं कि पार्टी उन्हें इस बार टिकट दे।
INDIA में सीट बंटवारे पर मंथन जारी
इंडिया गठबंधन में भी सीट शेयरिंग को लेकर पेंच अटका हुआ है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस को 50-55 से ज्यादा सीट देने के लिए तैयार नहीं है।
बात करें, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) चीफ मुकेश सहनी की तो वह भी अपने पाले में 35 से 40 सीट चाहते हैं। हालांकि, RJD इसके पक्ष में नहीं है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव VIP को 20 से अधिक सीट नहीं देना चाहते।
Created On :   10 Oct 2025 4:28 PM IST