- Home
- /
- चुनाव
- /
- विधानसभा चुनाव
- /
- बिहार विधानसभा चुनाव 2025
- /
- NDA और नीतीश कुमार को लगा बड़ा...
Bihar Assembly Elections 2025: NDA और नीतीश कुमार को लगा बड़ा झटका, इस भरोसेमंद नेता ने आरजेडी का थामा दामन

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति में फेरबदल का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और एनडीए को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी का दामन थाम लिया है। वहीं, इसके अलावा राबड़ी आवास पर पार्टी की संसदीय दल की बैठक हुई। जो करीब डेढ़ घंटे तक चली थी। इस दौरान कई प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। भाई वीरेंद्र ने इस बैठक को लेकर बताया कि हम लोगों ने लालू यादव को अधिकृत किया गया है। सीटों के बंटावरे को लेकर जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय होगा, वह सर्वमान्य होगा।
महागठबंधन की सीट शेयरिंग का कब होगा ऐलान
उन्होंने आगे बताया कि बहुत जल्द महागठबंधन सीट शेयरिंग फाइनल कर लेगा। इस मीटिंग में शामिल मनेर से आरजेडी विधायक ने कहा, "आज शाम में महागठबंधन सीट शेयरिंग का ऐलान कर सकता है।" उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आप लोगों को शाम के समय बुला लिया जाएगा। उन्होंने आगे यह भी कहा कि 12 अक्टूबर से पहले ही आरजेडी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर देगी।
लालू यादव को पार्टी समर्थकों ने दी चेतावनी
वहीं, राबड़ी आवास के बाहर पार्टी प्रमुख लालू यादव की गाड़ी का समर्थकों ने घेराव कर लिया। उन्होंने आरा के बड़हरा विधानसभा से सरोज यादव की टिकट दिखाने की मांगी की है। उनका आगे कहना है कि अगर पार्टी उनको टिकट नहीं देती तो उसका झंडा नहीं उठाएंगे।
कुशवाहा इस सीट से लड़ सकते है चुनाव
पूर्णिया सीट से पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने जदूय का दामन छोड़ दिया है और आरजेडी में शामिल हो गए है। यह जदूय के लिए बड़ी झटका नहीं है बल्कि की एनडीए के लिए भी माना जा रहा है। वह पूर्णिया से दो बार सांसद रह चुके हैं और सीएम नीतीश कुमार के भरोसेमंद नेता भी माने जाते हैं। उनकी पूर्णिया की धमदाहा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही है। जहां पर जदयू की कद्दावर नेत्री मंत्री लेसी सिंह चुनाव लड़ती हैं। इस वजह से लेसी के सामने बड़ी मुसीबत कुशवाहा बन सकते हैं।
Created On :   10 Oct 2025 4:37 PM IST