बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA में घमासान! मुंह फुलाए बैठे चिराग पासवान, सीट बंटवारे को लेकर नित्यानंद राय संग बैठक खत्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी गलियारों में हलचल चरम पर है। NDA में सीट शेयरिंग को लेकर अब तक सहमति नहीं बन पाई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान अपनी जिद को लेकर बैठे हुए हैं। इस बीच शुक्रवार (10 अगस्त) को केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय एक बार फिर दिल्ली स्थित चिराग पासवान के आवास पहुंचे हैं। इस बैठक में सीट बंटवारे को लेकर ही चर्चा हुई। सीट शेयरिंग को लेकर चिराग पासवान ने मीडिया से बात भी की। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सकारात्मक रूप से बातचीत हो रही है। वह चर्चा के अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। वहीं, एलजेपी (आर) अध्यक्ष से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने भी बयान दिया है।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी के कोलंबिया बयान पर बीजेपी नेताओं ने दी नसीहत, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भाजपा पर लगाया जनता को भ्रमित करने का आरोप
चिराग ने क्या कहा?
बिहार चुनाव के लिए भाजपा के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत पर लोजपा (आर) अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "बातचीत सकारात्मक तरीके से चल रही है और अब अपने अंतिम चरण में है। हम सभी छोटे मुद्दों, सीटों, उम्मीदवारों और प्रचार पर चर्चा करना चाहते हैं।
यह भी पढ़े -बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के 'हर घर में सरकारी नौकरी' दिए जाने की घोषणा पर कहा, ये तो चुनावी बुलबुला है
केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा?
भारतीय जनता पार्टी सांसद नित्यानंद राय ने सीट बंटवारे पर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि सब कुछ सकारात्मक है।
क्या जिद लिए बैठे चिराग?
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, चिराग पासवान 40 से 45 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने पर अड़े हुए हैं। अगर उनकी मांग पूरी होती है भी तो बीजेपी और जेडीयू के खाते में 100 से कम सीटें आएंगी।
Created On :   10 Oct 2025 12:43 PM IST