मौसम अपडेट: दिल्ली से लेकर यूपी तक मौसम रहने वाला है साफ, पश्चिम बंगाल में बरस सकते हैं बादल, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

दिल्ली से लेकर यूपी तक मौसम रहने वाला है साफ, पश्चिम बंगाल में बरस सकते हैं बादल, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर से साफ रहने वाला है। पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर का मौसम अब साफ हो गया है। लेकिन फिर भी कुछ राज्यों में तेज बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। साथ ही आसमान में हल्के बादल भी नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे कई राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज करने के साथ-साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर भारी बारिश का दौर थम गया है। दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के किसी भी इलाके में बारिश के कोई भी आसार नहीं हैं। साथ ही तापमान भी नॉर्मल ही दर्ज किया जाएगा।

बिहार में हो सकती है बारिश

बिहार में आज मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा जाएगा। जिसका मतलब ये है कि यहां पर भारी बारिश का कोई भी अलर्ट नहीं है लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही बारिश भी हो सकती है।

पश्चिम बंगाल में कैसा मौसम?

पश्चिम बंगाल में तेज बारिश होने की संभावना जारी है। मौसम विभाग की तरफ से कई जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें हुगली, पश्चिमी मेदिनीपुर, कोलकाता के अलावा अन्य जिले शामिल हैं।

यूपी में बहुत ही हल्की बारिश होने की संभावना

उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई होने वाली है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हुआ है, जिसके चलते हल्की बारिश और बूंदा-बांदी देखने को मिल सकती है। दिवाली तक मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है।

Created On :   10 Oct 2025 1:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story