रेसिपी: करवाचौथ में अपना व्रत किसी खास मिठाई से है खोलना, तो मलाई चाप की इस रेसिपी को जरूर करें ट्राई, खाकर मन हो जाएगा शांत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। करवाचौथ का खास और पावन त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी हैं। इस दिन सभी विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर पूजा पाठ करती हैं। साथ ही अपने पति और अपने वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि की मनोकामना करती हैं। इस दिन सभी महिलाएं चांद देखकर और मिठाई-पानी के साथ अपना व्रत खोलती हैं। अगर आप इस बार कुछ खास तरह की मिठाई खाना चाहती हैं और अपने हाथों से बनाना चाहती हैं तो हम आपके लिए मलाई चाप मिठाई की एक बहुत ही खास और आसान रेसिपी लेकर आए हैं। चलिए मलाई चाप मिठाई की खास रेसिपी और सामग्री के बारे में जानते हैं।

मलाई चाप मिठाई बनाने के लिए जरूरी सामग्री

गाय का दूध- 1.5 लीटर

नींबू- 2

चीनी- 1.5 कप (350 ग्राम)

मावा- 1 कप (200 ग्राम)

केसर- 30 से 40 रेशे

बूरा- 3 बड़े चम्मच

मैदा- 1 बड़ा चम्मच

पिस्ता- 10 से 15 (कद्दूकस किया हुआ)

वीडियो क्रेडिट- NishaMadhulika

Created On :  

Tags

Next Story