कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 अगस्त से 07 अगस्त 2022 तक

साप्ताहिक राशिफल कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 अगस्त से 07 अगस्त 2022 तक

मेष राशि  (Aries): कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 अगस्त से 07 अगस्त 2022 तक:- मेष राशि के जातको के लिए यह सप्ताह उनको दैनिक कार्यो में सफलता देने वाला बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आपके लिए लाभ देने वाली स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस सप्ताह आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा बना रहेगा। इस सप्ताह सेहत संम्बधी किसी समस्या में आपको आराम मिल सकता है। धन लाभ के योग बने रहेंगे। छात्र वर्ग को उनकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। इस सप्ताह आपकी सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। 
           
वृषभ राशि (Taurus): कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 अगस्त से 07 अगस्त 2022 तक:- वृषभ राशि के जातको पर इस सप्ताह काम का बोझ अधिक बना रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके सभी कार्य सफलता पूर्वक संपन्न होंगे। सेहत को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते है। इस सप्ताह कुछ व्यर्थ का धन का व्यय भी अधिक बना रह सकता है। आपका पारिवारिक जीवन सामान्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको कुछ दिक्कतें हो सकती है। छात्र वर्ग इस सप्ताह अपने किसी कार्य को लेकर अधिक मेहनत करते नज़र आएँगे।

मिथुन राशि (Gemini): कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 अगस्त से 07 अगस्त 2022 तक:- मिथुन राशि के जातको के लिए यह सप्ताह धन लाभ के नए द्वार खुल सकते है। कार्यक्षेत्र में कार्यो को लेकर परिणाम आपके पक्ष में बना रहेगा। लोगो का सहयोग आपको कार्यो को पूर्ण करने में मदद करेगा। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। इस सप्ताह आपका पुराने मित्रों से मिलना जुलना हो सकता है। संतान से सहयोग की प्राप्ति मिलेगी। छात्रों के लिए सप्ताह अच्छे लाभ देने वाला साबित हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) : कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 अगस्त से 07 अगस्त 2022 तक:- कर्क राशि के जातको को इस सप्ताह नौकरी तथा व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिल सकते है। इस सप्ताह आपको अधिकारी वर्ग का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आपका जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ सकता है। शिक्षा अर्जित कर रहे छात्रों के लिए सप्ताह परिश्रम वाला रहेगा। संतान के साथ सामंजस्य बना कर रहे। सेहत अच्छी बनी रहेगी। अचानक धन का आगमन आपको प्रसन्न कर  सकता है।   

सिंह राशि (Leo): कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 अगस्त से 07 अगस्त 2022 तक:- सिंह राशि के जातको को यह सप्ताह कोई शुभ समाचार दे सकता है। इस सप्ताह आपको धन संम्बधी मामलों में अच्छे विकल्प मिल सकते है। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक लोगो के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा। कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपको अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। सेहत का ध्यान रखे कुछ खर्च संभव है।

कन्या राशि (Virgo): कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 अगस्त से 07 अगस्त 2022 तक:- कन्या राशि के जातको को इस सप्ताह धन का खर्च तथा सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती है। कामकाज को लेकर आपकी भाग दौड़ अधिक बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी अपना कार्य समय से पूर्ण करेंगे।  नौकरी वर्ग के जातको को इस सप्ताह कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। इस सप्ताह धन प्राप्ति हेतु आपका परिश्रम अधिक बना रह सकता है। इस सप्ताह किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना कर चलना लाभ दे सकता है।

तुला राशि (Libra): कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 अगस्त से 07 अगस्त 2022 तक:- तुला राशि के जातको को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह धीरे चल रहे कार्य अचानक से गति पकड़ेंगे। इस सप्ताह आपके सभी कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। नौकरी तथा व्यापार से सम्बंधित कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते है। इस सप्ताह पारिवारिक मामलों में बहस बाज़ी से बचने की सलाह रहेगी। छात्रों को लाभ प्राप्ति के योग रहेंगे। सुख सुविधाओं में आपकी वृद्धि हो सकती है।  

वृश्चिक राशि  (Scorpio): कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 अगस्त से 07 अगस्त 2022 तक:- वृश्चिक राशि के जातको को इस सप्ताह अपना कोई पुराना अटका हुआ पैसा मिल सकता है। इस सप्ताह आप परिवार तथा मित्रो के साथ कही घूमने का प्रोग्राम बना सकते है। कामकाज के लिहाज से सप्ताह आपके लिए सामान्य बना रहेगा। सेहत सम्बन्धी कोई तकलीफ आपको परेशान कर सकती है। इस सप्ताह आपका धन का खर्च अधिक हो सकता है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। विरोधी पक्ष पर हावी बने रहेंगे।   

धनु राशि (Sagittarius): कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 अगस्त से 07 अगस्त 2022 तक:- धनु राशि के जातको की आर्थिक स्थिति इस सप्ताह मजबूत होगी। शिक्षा प्राप्त कर रहे लोगो के लिए यह सप्ताह सफलता देने वाला बना रहेगा। प्रेमी वर्ग को अपने मन की बात कहने का अवसर प्राप्त हो सकता है। बहनों द्वारा कोई लाभ आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके लिए स्थिति अच्छी तथा लाभ देने वाली रहेगी। धार्मिक कार्यो में आपकी रूचि बढ़ेगी तथा उस पर धन खर्च भी होगा।   

मकर राशि (Capricorn): कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 अगस्त से 07 अगस्त 2022 तक:- मकर राशि के जातको के लिए यह सप्ताह कामकाज को लेकर कुछ चिंता देने वाला हो सकता है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके रुके हुए कार्यो को गति मिल सकती है। व्यापारिक साझेदारो के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखे। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। बैंक बेलेंस में वृद्धि के लिहाज से सप्ताह आपके पक्ष में रहेगा। सेहत का ध्यान रखे सिरदर्द तथा आँखों की कोई समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius): कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 अगस्त से 07 अगस्त 2022 तक:- कुंभ राशि के जातको को इस सप्ताह धन संम्बधी मामलों में शुभ समाचार मिल सकते है। इस सप्ताह आप संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते है। कामकाज के क्षेत्र में आपको अच्छे लाभ मिलने के योग है। सेहत के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा बना रहेगा। इस सप्ताह आपके सुखों में बढ़ोत्तरी हो सकती है तथा साथ ही साथ सौन्दर्य की सामिग्री पर आपका धन खर्च हो सकता है। आपका सम्मान बढ़ेगा। छात्र वर्ग को सप्ताह लाभ देने वाला रहेगा।

मीन राशि (Pisces): कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 अगस्त से 07 अगस्त 2022 तक:- मीन राशि के जातको के लिए यह सप्ताह नौकरी तथा व्यापार में उन्नति देने वाला रहेगा। इस सप्ताह अचानक धन का लाभ आपको मिल सकता है साथ ही धन का निवेश भी आप कर सकते है। जीवनसाथी के लिए लाभकारी स्थिति बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखे तथा आलस्य से दूर बने रहने की सलाह रहेगी। प्रेमप्रसंग के मामलों में आपको कुछ सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह यात्रा का योग बन सकता है। 
 
Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष) 
Call: - +91-6261231618 
kalashantijyotish@gmail.com
http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   30 July 2022 8:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story