कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 01 जनवरी 2023 तक

साप्ताहिक राशिफल कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 01 जनवरी 2023 तक

मेष लग्नराशि (Aries): ➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 01 जनवरी 2023 तक: ➤ ॐ यह सप्ताह काम में विघ्न आने की संभावना रहेगी। वाद-विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक शुभ कार्य संपन्न होंगे। कई प्रकारों के विचारो के चलते मन विचलित रह सकता है। काम में प्रगति होगी। उच्च अधिकारियों की ओर से आपके काम की प्रसंशा होगी। नौकरी में किए गए प्रयास सफल होंगे। यश कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 01 जनवरी 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह व्यापार में लाभ की उम्मीद में नुकसान उठाना पड सकता है। अतः सावधानी बरतें, पत्नी से वैचारिक मतभेद रह सकते है। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है। चोट चपेट का भय रहेगा। आर्थिक मामलों में बरती गई असावधानी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। सप्ताह अंत में उत्तम समाचार तथा आर्थिक लाभ की संभावना है। मन में एक अद्भुत उमंग रहेगी। दोस्तों तथा परिवार वालो के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 01 जनवरी 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं महसूस करेंगे। साप्ताह की शुरुआत निराशाजनक रहेगी। मनचाही सफलता नहीं मिलने से निराश हो सकते हैं। आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। पैसे उधार देने से बचे। जीवनसाथी के साथ मन मुटाव की स्तिथियां उत्पन्न हो सकती है। आपकी कठोर वाणी के चलते आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते है अतः सोचसमझ कर वार्तालाप करे। साझेदारों के साथ संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे।

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 01 जनवरी 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह व्यापारिक साझेदारो से वैचारिक मतभेद रह सकते है। पत्नी से या उनके स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। उधार देने से बचे। अचानक लाभ हो सकता है। अपने मन को शांत रखने का प्रयास करें उत्तम रहेगा। रुके हुए कार्यो को गति मिलेगी और धन की प्राप्ति होगी। व्यापार तथा नौकरी में बड़ी सफलता के योग बनेगे। इस सप्ताह पराक्रम बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा। बड़े भाइयो से लाभ प्राप्त होता रहेगा।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 01 जनवरी 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते है। तथा व्यर्थ का खर्चा हो सकता है। नौकरी और व्यापार की तलाश में भटक रहे जातको को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते है। तथा सरकारी नौकरी वालो को प्रोमोशन मिल सकता है। सरकारी कार्यो में सफलता के योग है। पिता तथा पिता तुल्य जनों से वैचारिक मतभेद संभव है। जमीन जायदाद से सम्बंधित कार्य में सफलता मिल सकती है। यात्राएं हो सकती है।

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 01 जनवरी 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ सकता है। व्यापार में बहुत बड़ी उपलब्धि मिलने के योग बन रहे है। व्यापार से सम्बंधित नए करार हो सकते है जो लाभदायक सिद्ध होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय कष्ट कारी हो सकता है पढ़ाई लिखाई में अवरोध मिल सकते है। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने की उम्मीद है। पत्नी तथा प्रेमिका के ऊपर धन खर्च हो सकता है। बच्चो के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते है।

तुला लग्नराशि (Libra):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 01 जनवरी 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह माता से मतभेद रह सकता है। विद्यार्थीयो को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग है। स्वास्थ्य को लेकर स्तिथि ठीकठाक बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता बढ़ सकती है। व्यापारी वर्ग को लाभ मिलने के आसार बनेगे। नोकरी पेशा वाले जातको को थोड़ा संभल कर रहना पड़ सकता है। जॉब चेंज का प्लान अभी टाल दे। बेरोजगार जातको को रोजगार मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ ने से ख़ुशी मेहसूस कर सकते है।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 01 जनवरी 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह पराक्रम में कमी रहेगी तथा भाई-बहेनो से मतभेद सम्भव है। दांपत्य जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहने की संभावनाएं बन सकती है। व्यापार तथा नौकरी में हुआ लाभ आपको खुशियों दे सकता है। अविवाहित जातको को लिए अच्छे रिश्ते आ सकते है। माता से प्रेमभाव बढ़ेगा। भागदौड रहने से शारीरिक कमजोरी रह सकती है। ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता हैं। भाग्य का साथ कम मिलेगा लेकिन कार्य पूर्ण होते रहेंगे।

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 01 जनवरी 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह मुख में कोई रोग परेशान कर सकता है। कुटुंब में किसी से मनमुटाव हो सकता है। पराक्रम बड़ा-चढ़ा रहेगा। व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहने के बाबजूद लाभ मिलता रहेगा। व्यापार से सम्बंधित कोई लोन हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग मन माफिक कार्य होने से प्रसन्न होंगे। शत्रुओं से सचेत रहने की सलहा दी जाती है। धार्मिक यात्राएं हो सकती है। दैनिक वार्तालाप में आप अपनी वाणी का ध्यान रखे अच्छा रहेगा।

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 01 जनवरी 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह तरह -तरह के विचारो से मन बहुत विचलित रह सकता है। पति पत्नी के मध्य मतभेद उभर सकते है। भाग्य का भी भरपूर सहयोग मिलने की उम्मीद है। यात्राओं के योग रहेंगे। व्यापारिक दृष्टि से ये यात्राये लाभदायक रहेगी लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छी नहीं कही जा सकती है। संतान की तरफ से प्रसन्नता रहेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। वाहन ध्यानपूर्वक चलाए। सकारात्मक सोच के साथ कार्य करे लाभ रहेगा।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 01 जनवरी 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह मन किसी दुविधा में रह सकता है। किसी भी बात को लेकर बहसबाज़ी से बचे। सभी रुके कार्य पूर्ण होने लगेंगे। स्वास्थ्य को लेकर स्तिथि थोड़ी नाजुक रह सकती है। जमा धन में बढ़ोतरी सम्भव है। आलस्य से बचे, भाग्य का साथ रहेगा। पति पत्नी के बीच भावनात्मक लगाव बना रहेगा तथा खर्चा भी कर सकते है। कुटुंब में मान-सम्मान बढ़ सकता है। किसी भी प्रकार का वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यर्थ की यात्राएं हो सकती है।

मीन लग्नराशि (Pisces):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 01 जनवरी 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह होने वाले लाभ में रुकावट आ सकती है। अग्नि से दूर रहे। संतान की तरफ से कोई खबर परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य परेशान कर सकता है अगर ब्लड से सम्बंधित किसी प्रकार की परेशानी हो तो विशेष ध्यान दे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ने से सप्ताह आनंदमय व्यतीत होगा। आप अपने पराक्रम के साथ व्यापार को नई उचाई पर ले जा सकते है। सप्ताह के अंत में धन लाभ हो सकता है।

KalashantiJyotish (कलाशांति ज्योतिष)
Call: - +91-6261231618
kalashantijyotish@gmail.com
http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   26 Dec 2022 8:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story