साप्ताहिक राशिफल 31 जनवरी से 6 फरवरी

साप्ताहिक राशिफल साप्ताहिक राशिफल 31 जनवरी से 6 फरवरी
हाईलाइट
  • साप्ताहिक राशिफल (31 जनवरी से 6 फरवरी)

आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को नौकरी के क्षेत्र में अधिक परिश्रम बना रह सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। इस हफ्ते अधिकारी वर्ग के साथ तालमेल बनाकर चलना आपके लिए हितकर रहेगा। धन लाभ के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे लाभ देने वाला बना रहेगा। छात्र वर्ग को इस हफ्ते अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। संतान से लाभ मिलेगा। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आपकी यात्रा के योग बने रहेंगे। धन खर्च अधिक हो सकता है। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को कामकाज को लेकर आलस्य परेशान कर सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छे लाभ दे सकता है। अधिकारी वर्ग के साथ आपके रिस्ते अच्छे बने रहेंगे। आपको सहकर्मियों का सहयोग अच्छा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। धन लाभ को लेकर यह हफ्ता आपके लिए अच्छा बना रहेगा। छात्र वर्ग को इस हफ्ते शुभ परिणाम मिलेंगे। धन का निवेश आपको लाभ देगा। इस हफ्ते आपको मान-सम्मान मिलेगा। संतान के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ शारीरिक व मानसिक समस्या परेशान कर सकती है। आपके खर्चो में वृद्धि हो सकती है। आपको भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। नौकरी व व्यापार से इस हफ्ते आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस हफ्ते आपका वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। प्रेमी वर्ग के लिए यह हफ्ता उनकी मनोकामना पूर्ण कर सकता है। अधिकारी वर्ग के साथ आपका सामंजस्य अच्छा बना रहेगा। छात्र वर्ग को इस हफ्ते अपनी परेशानी का समाधान मिल सकता है।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापारिक लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलें। आपको अपने वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस हफ्ते आपके खर्चो में वृद्धि हो सकती है। सेहत के लिहाज से यह हफ्ता आपको कुछ समस्या दे सकता है। इस हफ्ते आप धार्मिक कार्यो में भाग ले सकते हैं। संतान के साथ आपका मनमुटाव संभव है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सामान्य फल देने वाला रहेगा। लाभ को लेकर किए जा रहे प्रयासों में इस हफ्ते आप सफल हो सकते हैं।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों के अधूरे पड़े कार्य पूर्ण हो सकते हैं। विरोधी पक्ष से आपको अच्छे लाभ मिल सकते हैं। जीवन साथी का अच्छा सहयोग आपको मिल सकता है। व्यापारिक वर्ग को इस हफ्ते अच्छा धन लाभ मिल सकता है। सेहत के लिहाज से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए सेहत का उचित ध्यान रखें। इस हफ्ते आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता मिलेजुले फल देने वाला बना रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बनाकर चलें।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारिक वर्ग के लिए यह हफ्ता लाभ देने वाला बना रहेगा। इस हफ्ते धन संबंधी लाभ को लेकर आपका परिश्रम अधिक बना रह सकता है। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता कुछ अड़चनें उत्पन्न कर सकता है। सेहत का ध्यान रखें। इस हफ्ते अधिक दौड़भाग आपको शारीरिक समस्या दे सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर भी आप चिंतित हो सकते हैं। हफ्ते के मध्यभाग में धन का खर्च अधिक हो सकता है। यात्रा का योग बन सकता है।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को धन संबंधी लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते आप घरेलू कामकाज को लेकर अधिक व्यस्त बने रह सकते हैं। माता की सेहत को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। इस हफ्ते सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। पिता और अधिकारी वर्ग के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। व्यापारिक वर्ग के लिए यह हफ्ता लाभ देने वाला रहेगा। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सामान्य परिणाम देने वाला रहेगा। संतान के साथ इस हफ्ते आपके संबंध मजबूत होंगे। हफ्ते का अंतिम भाग खर्च वाला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को शुरुआत में कामकाज को लेकर कुछ आलस्य बना रह सकता है। आज किसी कार्य को लेकर आपके आत्मविश्वास में कमी देखी जा सकती है। इस हफ्ते आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे। छात्र वर्ग को इस हफ्ते अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धन लाभ के लिहाज से हफ्ते का अंतिम भाग आपके लिए शुभ परिणाम दे सकता है। इस हफ्ते संतान के कार्यो से आपको प्रसन्नता मिलेगी। पारिवारिक लोगों के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते कार्यो को लेकर आलस्य व क्रोध से बचने की सलाह रहेगी।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलने के योग रहेंगे। इस हफ्ते जीवनसाथी के द्वारा आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। इस हफ्ते लोगों की सलाह पर अमल करने से आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस हफ्ते भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। धन संबंधी मामलों में यह हफ्ता आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। छात्रों के लिए यह हफ्ता सामान्य फल देगा।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों की कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कामकाज को लेकर शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस हफ्ते आपकी आमदनी अच्छी बनी रहेगी। आपकी जमापूंजी में वृद्धि होने के योग रहेंगे। इस हफ्ते पारिवारिक लोगों का सहयोग आपको लाभ दे सकता है। कार्यस्थल पर लोगों के बीच आपका प्रभाव बढ़ने के योग बने रहेंगे। छात्रों के लिए यह हफ्ता मेहनत वाला बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेमभाव बढ़ेगा। इस हफ्ते विपरीत लिंगी की तरफ आपका आकर्षण बढ़ सकता है, इससे बचें।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातक शुरुआती भाग में अपनी सेहत और खर्च को लेकर परेशान हो सकते हैं। हफ्ते के बाकी दिन आपको शुभ परिणाम देने वाले बने रहेंगे। इस हफ्ते आपके अधूरे पड़े कार्य पूर्ण हो सकते हैं। कोई लंबे समय से चल रहे कार्य के पूर्ण होने से आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। इस हफ्ते आपके प्रेमी जीवन में मिठास बढ़ सकती है। इस हफ्ते आय में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस हफ्ते आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। कार्यस्थल पर सब सामान्य बना रहेगा।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे फल मिल सकते हैं। अधिकारी वर्ग के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। नौकरी वर्ग को नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार प्रसन्न कर सकता है। संतान के साथ मतभेद से बचें तथा उनकी सेहत का ध्यान रखें। हफ्ते के मध्य में किसी यात्रा का योग बन सकता है। धन का खर्च भी संभव है। आपको मकान या जमीन से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। छात्रों के लिए इस हफ्ते व्यर्थ के कार्यो से दूर रहने की सलाह रहेगी। हफ्ते के अंत में कामकाज को लेकर मनमाफिक परिणाम आपको मिल सकते हैं।

Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष) 
Call: - +91-6261231618 
kalashantijyotish@gmail.com
http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   30 Jan 2022 4:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story