श्रावण 2023: सावन में पूजा की थाली कैसे तैयार करें और किस बात का रखें ध्यान, यहां जानें

श्रावण 2023: सावन में पूजा की थाली कैसे तैयार करें और किस बात का रखें ध्यान, यहां जानें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू धर्म में भगवान शिव को समर्पित सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। इस महीने में शिव की अराधना मात्र से ही व्यक्ति की हर मुराद पूरी हो जाती है। हालांकि साल 2023 का सावन कई मायनो में काफी खास है, क्योंकि इस बार का सावन दो महीने का है जिसमें सावन सोमवार व्रतों की संख्या 8 होगी। सावन में पूजा- पाठ के अलावा व्रत का खास महत्व है। लेकिन पूजन की थाली कैसे तैयार करें और क्या पूजन सामग्री थाली में रखें, इसको लेकर कई लोगों को संशय बना रहता है।

शास्त्रों में पूजा-पाठ के लिए कुछ जरूरी नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना सभी के लिए जरूरी है। ऐसे में चलिए जानते हैं पूजा की थाली में किन-किन चीजों को रखना चाहिए।

1. पूजा की थाली में दीपक जरूर शामिल करना चाहिए। ध्यान रखें कि पूजा की थाली में दीपक तिल का तेल या घी का ही होना चाहिए।

2. गंगा जल से भरा कलश पूजा की थाली में होना चाहिए। पूजा के दौरान भगवान शिव को जल अर्पित किया जाता है। कहा जाता है कि इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।

3. बेलपत्र को पूजा की थाली में शामिल करना ना भूलें। कम से कम 5 या 7 बेलपत्र को थाली में रखें। बेलपत्र अर्पित करते समय नियम का पालन करना ना भूलें।

4. सावन की पूजा थाली में आप हल्दी, कुमकुम और सिंदूर आदि ना रखें। शिव को पीला चंदन को ही चढ़ाएं।

5. अक्षत या चावल को पूजा की थाली में रखें लेकिन आप एक बात का जरूर ध्यान रखें कि चावल टूटे ना हों।

6. पूजा की थाली में जब तक फूल ना हो, थाली अधूरी सी लगती है। फूल के साथ थाली में फल, गाय का दूध, दही, पंचामृत और भांग को रखें।

7. एक विशेष बात का ध्यान रखें कि पूजा की थाली हमेशा साफ और शुद्ध होने चाहिए। पूजा में सोने, चांदी, पीतल और तांबे की पूजा थाली का ही इस्तेमाल करें, हालांकि स्टील की थाली का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   6 July 2023 12:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story