कपाट बंद: पूरे विधि विधान के साथ बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

पूरे विधि विधान के साथ बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
कपाट 11:57 मिनट पर पूरे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गए

डिजिटल डेस्क, यमुनोत्री। भैया दूज के दिन केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद यमुनोत्री धाम के भी कपाट 11:57 मिनट पर पूरे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गए। इस दौरान मां यमुना के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। इसके बाद मां यमुना और शनिदेव की डोली अपने गद्दी स्थल खरसाली खुशी मैथ के लिए रवाना हुई। यमुनोत्री धाम के कपाट अभिजीत मुहूर्त में विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कई श्रद्धालु इस पल के साक्षी बने। यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के शीतकाल के 6 महीने मां यमुना के दर्शन खरसाली खुशी मैथ में होंगे।

कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली जैसे ही खरशाली गांव पहुंचेगी, वहां स्थानीय लोग मां यमुना का स्वागत बेटी की तरह करते हैं। यहां मां यमुना छह माह तक श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी। इस साल चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस साल यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के लिए 735,040 (7 लाख 35 हजार 40 ) श्रद्धालु पहुंचे।

--आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Nov 2023 12:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story