साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2023 तक

साप्ताहिक राशिफल 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2023 तक

मेष लग्नराशि (Aries): ➤ साप्ताहिक राशिफल 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2023 तक: ➤ मेष राशि के जातको को इस सप्ताह भाई बहनों का अच्छा सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल अच्छा बना रहेगा। छात्र वर्ग को सभी कार्यो में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ व्यर्थ के वाद विवाद में न पड़े। धन सम्बन्धी मामलों में आपको लाभ प्राप्ति के योग रहेंगे। सेहत से जुडी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। इस सप्ताह आपको व्यापारिक यात्राएं अधिक करनी पड़ सकती है।

वृषभ लग्नराशि (Taurus): ➤ साप्ताहिक राशिफल 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2023 तक: ➤ वृषभ राशि के जातको के इस सप्ताह अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते है। कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग आपको मिलेगा। सेहत के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा बना रहेगा। संतान से सम्बंधित किसी प्रकार की समस्या का समाधान हो सकता है। इस सप्ताह कुछ व्यर्थ के खर्चे परेशान कर सकते है। अगर किसी प्रकार का लोन लेने के लिए आवेदन किया हुआ है तो इस सप्ताह आपको सफलता मिल सकती है। विवाह हेतु रिश्ते इस सप्ताह आपको मिल सकते है।

मिथुन लग्नराशि (Gemini): ➤ साप्ताहिक राशिफल 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2023 तक: ➤ मिथुन राशि के जातको का पराक्रम इस सप्ताह बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा। इस सप्ताह आपके अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते है। इस सप्ताह सेहत सम्बन्धी समस्याओं में आपको राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में स्तिथियां अच्छी बनेगी। प्रॉपर्टी से सम्बंधित कोई कार्य आपके लिए लाभ देने वाला साबित हो सकता है। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ने से मन खुश बना रहेगा। धार्मिक कार्य पर खर्च संभव है।

कर्क लग्नराशि (Cancer): ➤ साप्ताहिक राशिफल 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2023 तक: ➤ कर्क राशि के जातको को इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में कोई दिक्कत मिल सकती है। कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपको लाभ दे सकता है। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए सप्ताह सामान्य बना रहेगा। इस सप्ताह कार्यो को लेकर कोई दुविधा बनी रह सकती है। आर्थिक स्तिथि के लिहाज से सप्ताह आपके पक्ष में बना हुआ है। आप सकारात्मक बने रह कर दिन व्यतीत करे उचित रहेगा।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ साप्ताहिक राशिफल 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2023 तक: ➤ सिंह राशि के जातको के लिए यह सप्ताह अच्छा लाभ देने वाला रहेगा। इस सप्ताह व्यापारिक वर्ग के जातको को सभी कार्यो में सफलता की प्राप्ति मिलेगी। इस सप्ताह आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों को लेकर अगर कोई समस्या थी तो वह इस सप्ताह दूर हो सकती है। नौकरी पेशा के क्षेत्र में इस सप्ताह आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। धन का लाभ इस सप्ताह आपको मिल सकता है। विधार्थी वर्ग को अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते है।

कन्या लग्नराशि (Virgo): ➤ साप्ताहिक राशिफल 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2023 तक: ➤ कन्या राशि के जातको को कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कार्यो को लेकर इस सप्ताह अच्छी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर बनी हुयी कोई चिंता इस सप्ताह दूर हो सकती है। इस सप्ताह नकारात्मक विचारो से दूर रहे अन्यथा व्यर्थ का तनाव उत्पन्न हो सकता है। इस सप्ताह धन का लाभ आपको होगा किन्तु कुछ अनावश्यक खर्च से मन व्यथित हो सकता है। छात्र वर्ग को अधिक परिश्रम के उपरांत सफल होंगे।

तुला लग्नराशि (Libra): ➤ साप्ताहिक राशिफल 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2023 तक: ➤ तुला राशि के जातको को इस सप्ताह आय प्राप्ति के नए मार्ग मिल सकते है। नौकरी से जुड़े जातको को इस सप्ताह नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेमसंबंधों के लिहाज से दिन सप्ताह बना हुआ है। आप जीवनसाथी तथा अपने प्रेमी के साथ सुखद दिन व्यतीत कर सकते है। आपकी सुख सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह सफलता देने वाला बना रहेगा।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio): ➤ साप्ताहिक राशिफल 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2023 तक: ➤ वृश्चिक राशि के जातको को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से कुछ अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते है। इस सप्ताह आपका कोई रुका तथा अधूरा कार्य पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न हो सकता है। आपकी दैनिक सुख सुविधाओं में वृद्धि संभव है। पारिवारिक जीवन सामान्य बना रहेगा। पढ़ाई कर रहे जातको को अपने आप में सकारात्मक सुधार देखने को मिल सकता है।

धनु लग्नराशि (Sagittarius): ➤ साप्ताहिक राशिफल 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2023 तक: ➤ धनु राशि के जातको को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियो से अच्छे तालमेल के चलते उनके कार्य विना रुकावटों के पूर्ण हो जाएंगे। नौकरी तथा व्यापार से जुड़े जातको के लिए समय अच्छा बना रहेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी किन्तु सर्दी-जुकाम के समस्या आपको परेशान कर सकती है। अचानक धनलाभ की प्राप्ति के योग बन सकते है। पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा।

मकर लग्नराशि (Capricorn): ➤ साप्ताहिक राशिफल 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2023 तक: ➤ मकर राशि के जातको को इस सप्ताह भाग्य का अच्छा सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में स्तिथि सामान्य रहेगी। इस सप्ताह कार्यो के सिलसिले में आपकी भाग दौड़ अधिक हो सकती है। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह लाभ देने वाला साबित होगा। इस सप्ताह स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें बनी रह सकती है अतः सेहत का ध्यान रखे। खर्चो की अधिकता हो सकती है।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius): ➤ साप्ताहिक राशिफल 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2023 तक: ➤ कुंभ राशि के जातको की व्यापारिक समस्याएं इस सप्ताह दूर हो सकती है। पार्टनशिप में चल रहे कार्यो से इस सप्ताह आपको लाभ मिल सकता है। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा तथा कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी को कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। आपका मन धर्म से जुडी गतिविधियों की तरफ बढ़ सकता है। किसी छोटी दुरी की यात्रा का योग बन सकता है।

मीन लग्नराशि (Pisces): ➤ साप्ताहिक राशिफल 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2023 तक: ➤ मीन राशि के जातको को इस सप्ताह सेहत से जुडी समस्याएं परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में स्तिथियां इस सप्ताह आपके लिए लाभ दिलाने वाली रहेगी। पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ने से मन खुश बना रहेगा। इस सप्ताह आपको शत्रु वर्ग से लाभ मिल सकता है। संतान पक्ष से आपको कुछ दिक्कतें मिल सकती है। कुछ अनचाहे खर्च आपको तनाव दे सकते है।

Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)

Call: - +91-6261231618

kalashantijyotish@gmail.com

http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   3 Oct 2023 1:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story