कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2023 तक

मेष लग्नराशि (Aries): ➤ साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह आप आपके कारोबार में वृद्धि को लेकर किसी प्रकार की योजना बना सकते है। कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा। भाइयो और बहेनो से प्रेम भाव में इजाफा होगा। मन विचलित होगा किन्तु भाग्य का साथ मिलेगा। इस सप्ताह के दौरान प्रेम प्रसंगो को लेकर स्थितिया आपके पक्ष में आ सकती है। नौकरी वर्ग के जातको पर कार्य का भार बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखे वायरल संक्रमण परेशानी दे सकते है।

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤ साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह पुरानी चल रही समस्याओं का आपको समाधान प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी कार्य के चलते आपको तारीफ प्राप्त हो सकती है तथा आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। व्यर्थ का खर्चा होने से मन दुविधा पूर्ण स्तिथि में रहेगा। तथा फालतू की भागा दौड़ी बनी रहेगी। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा तथा सुखो में बढ़ोतरी होगी। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा साथ ही साथ धन की प्राप्ति के योग है।

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤ साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह आपमें आलस्य बढ़ सकता है जिसके चलते आपके कार्य धीरे धीरे पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की सम्भाबना पुरे हफ्ते बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा पेट तथा मुख में तकलीफ हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किस्मत आपका भरपूर साथ देगी।वैवाहिक जीवन तथा व्यापारिक साझेदारो से मन मुटाव संभव है। कार्य क्षेत्र से सम्बंधित की गयी यात्रा लाभदायक होगी।

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤ साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह कार्यक्षेत्र से सम्बंधित होने बाले फायदे के लिए यात्रा के योग बनेगे। कही से अचानक आर्थिक लाभ की सम्भाबना बन सकती है। बड़े भाई से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य साथ नहीं देगा छोटी-मोटी बीमारियाँ परेशान कर सकती है।जीवनसाथी से मनमुटाव रह सकता है। लोग अपने फायदे के लिए आपका उपयोग कर सकते है। शादी के निर्णय को लेकर आप चर्चा कर सकते है। कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह कई मायनों में भाग्य आपके पक्ष में होगा तथा किसी प्रकार का उपहार तथा सम्मान प्राप्त हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सरकारी कार्यो में प्रयासरत लोगो कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। स्त्री वर्ग से लाभ और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤ साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह लेखन के कार्यो से जुड़े लोगो को अधिक सफलता प्राप्त हो सकती है। उपहार की प्राप्ति के योग बनेगे ,काम धंधे में प्रगति होगी। नये कार्य की शुरुआत कर सकते है। प्रॉपर्टी से सम्बंधित कार्यो में अड़चने आ सकती है। इस हफ्ते धनलाभ की अपेक्षा आपके खर्चो में अधिकता बनी रह सकती है। मनोरंजक यात्राएं हो सकती है।

तुला लग्नराशि (Libra):➤ साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह आप अपने कार्य से सम्बंधित नए लोगो के साथ संपर्क बना सकते है। तथा खुशी के सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह शरीर में आलस्य का पुट बढ़ सकता है अतः आलस्य के चलते कार्यो को न टाले उचित रहेगा। इस हफ्ते आपको नए या पुराने प्रेम संबंध में आनंददायक अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2023 तक: ➤ इस सप्ताह के उत्तरार्ध में समय अच्छा रहेगा। पराक्रम बढ़ेगा तथा बड़े भाइयो से लाभ मिलेगा। उच्च अधिकारिओ की कृपा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते है। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है।यह सप्ताह वित्तीय रूप से फायदेमंद वाला बना रह सकता है। पारिवारिक लोगो तथा रिस्तेदारों के साथ कुछ गलतफहमिया उत्पन्न हो सकती है। चल रहे प्रेमप्रसंग अंतिम रूप ले सकते है।

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤ साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह आपको भाग्य का साथ काम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च पदस्थ लोगो तथा सहकर्मियों की कृपा प्राप्त होगी।। नौकरी कर रहे लोगो को कई यात्राएं करनी पड़ सकती है जो लाभ दायक सिद्ध होगी। धन लाभ की स्तिथियाँ पूर्ण हफ्ते बनी रहेगी। हफ्ते के अंत में वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल की स्तिथि बन सकती है सचेत रहे।

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤ साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ कही आनंद का समय व्यतीत करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखे तथा साथ में कार्य कर रहे सह कर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण बना कर रहे। पैसो का उचित मात्रा में आवागमन होने से मन की चिंताए कम हो सकती है। नौकरी कर रहे जातको के लिए समय अच्छा बना रहेगा। किसी प्रकार का कोर्टकचहरी का मामला परेशानी खड़ी कर सकता है अतः सचेत रहे। संतान के कार्यो से प्रसन्नता प्राप्त होगी।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤ साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2023 तक: ➤ ॐ यह सप्ताह कुम्भ राशि बालो के लिए ठीक ठाक व्यतीत हो सकता है। सकारात्मक सोच बनाए रखे , नौकरी ढूढ़ रहे जातको को सफलता मिलेगी। कार्य स्थल पर कोई नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारिक साझेदारो के साथ मन मुटाव हो सकता है। किसी कार्य के पूर्ण न होने से मन में निराशा उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से छोटी-मोटी चोट -चपेट आपको परेशान कर सकती है। रुकाबट के साथ धन प्राप्ति संभव है।

मीन लग्नराशि (Pisces):➤ साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2023 तक: ➤ ॐ यह सप्ताह पैसो के लिहाज से बढ़िया बना रहेगा। वैवाहिक सुख का आंनद उठाएंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आप बहुत सी परेशानियों से बच जायेगे। आपके द्वारा किये गए कार्यो से आपके मान सम्मान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। नौकरी कर रहे जातको को कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पिता को या पिता से कष्ट प्राप्त हो सकता है। छात्रों को अपने कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)
Call: - +91-6261231618
kalashantijyotish@gmail.com
http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   7 May 2023 6:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story