साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 14 जुलाई से 20 जुलाई 2025 तक

सूर्य गोचर से मेष, कर्क और कुंभ राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, नौकरी-कारोबार में होगी जमकर कमाई

मेष लग्नराशि (Aries): ➤ ॐ इस सप्ताह मेष राशि के जातकों का आत्मविश्वास कामकाज को लेकर अच्छा बना रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा—अधिकारियों से विवाद में न पड़ें। सप्ताह के मध्य में सेहत और कार्यभार परेशान कर सकते हैं। धन खर्च की संभावना भी है। भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे। छोटी दूरी की यात्रा संभव है।

वृषभ लग्नराशि (Taurus): ➤ ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अधिक भागदौड़ से तनाव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के कारण दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। संतान से लाभ मिलेगा और विद्यार्थियों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

मिथुन लग्नराशि (Gemini): ➤ ॐ इस सप्ताह धन संबंधी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बिना रुकावट काम पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य का ध्यान रखें, धन खर्च भी संभव है।

कर्क लग्नराशि (Cancer): ➤ ॐ इस सप्ताह व्यापार और वैवाहिक जीवन में कुछ चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं। आर्थिक लाभ में बाधाएं संभव हैं। छात्र वर्ग को अधिक मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। विदेश संबंधी लाभ मिल सकते हैं। खानपान और सेहत पर ध्यान दें। परिजनों का सहयोग आपको लाभ देगा।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ ॐ इस सप्ताह आर्थिक लाभ की संभावना है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। व्यापारियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या लग्नराशि (Virgo): ➤ ॐ इस सप्ताह कुछ अनावश्यक तनाव परेशान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सहकर्मी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। पिता से लाभ संभव है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आलस्य से बचें।

तुला लग्नराशि (Libra): ➤ ॐ इस सप्ताह आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। प्रेम संबंधों में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। विवाह हेतु प्रयासरत लोगों को नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। संतान से संबंध अच्छे रहेंगे। विद्यार्थियों को परिश्रम की आवश्यकता होगी। अहंकार से दूर रहें।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio): ➤ ॐ इस सप्ताह तनाव की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, हालांकि वैवाहिक जीवन में कुछ असंतोष संभव है। सेहत का ध्यान रखें—सर्दी-जुकाम या मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों को शुभ फल प्राप्त होंगे।

धनु लग्नराशि (Sagittarius): ➤ ॐ इस सप्ताह आर्थिक लाभ के संकेत हैं। कामकाज में भागदौड़ बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में मानसिक अशांति रह सकती है। खर्च की अधिकता होगी। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में अहंकार और क्रोध से बचें। सप्ताह का अंतिम भाग लाभदायक रहेगा।

मकर लग्नराशि (Capricorn): ➤ ॐ इस सप्ताह नौकरी में लाभ हो सकता है। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। संतान से जुड़ी चिंता संभव है। विद्यार्थी व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट कर सकते हैं। धन लाभ के लिए प्रयास तेज होंगे। काम के सिलसिले में यात्रा का योग है। सरकारी कार्यों में अड़चनें दूर हो सकती हैं।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius): ➤ ॐ इस सप्ताह भाग्य का सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। कुछ सुविधाओं में कमी महसूस हो सकती है। माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य में कार्यस्थल पर समस्या संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अंतिम भाग में आय में वृद्धि और आर्थिक लाभ के योग हैं।

मीन लग्नराशि (Pisces): ➤ ॐ इस सप्ताह सेहत संबंधी परेशानियाँ हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है—नए जॉब ऑफर मिल सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। दैनिक सुख-सुविधाओं में कमी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सप्ताह के अंत में धन उधार देने से बचें।

साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।

Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)

Call: +91-6261231618

Email: kalashantijyotish@gmail.com

Website: www.kalashantijyotish.com

Created On :   14 July 2025 12:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story