एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2024-25 में BGIS को उत्तर प्रदेश में नंबर-1 बॉयज बोर्डिंग स्कूल का गौरवपूर्ण स्थान मिला

18 नवंबर, 2025 : वृंदावन (उत्तर प्रदेश) [भारत] : भक्तिवेदांत गुरुकुल और इंटरनेशनल स्कूल (BGIS) भारत के सबसे प्रतिष्ठित ICSE आवासीय विद्यालयों में शामिल है। यह विद्यालय, शिक्षा के साथ जीवन मूल्यों के संवर्धन से छात्रों के समग्र विकास पर फोकस करता है। इसी समर्पण को ध्यान में रखते हुए एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2024-25 में BGIS को उत्तर प्रदेश में नंबर 1 बॉयज बोर्डिंग स्कूल और भारत के शीर्ष 10 बॉयज बोर्डिंग स्कूलों में गौरवान्वित स्थान प्राप्त हुआ है।
उल्लेखनीय है कि, "एजुकेशन वर्ल्ड" शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए एक पोर्टल है, जो हर साल स्कूलों की रैंकिंग जारी करता है। यह रैंकिंग विद्यालय में शिक्षा, पिछले परीक्षा परिणाम, सांस्कृतिक गतिविधियों, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षकों की उपलब्धता एवं उनका आउटपुट, मेंटल-इमोशनल सेवाओं, खेल, अकादमिक गतिविधियों और अन्य आधारों पर की जाती है। इन सभी क्षेत्रों में उपलब्धि के आधार पर पूरे भारत से स्कूल चयनित कर उसके आधार पर निर्धारित मानकों से अंक दिए जाते हैं। स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर मार्किंग की जाती है।
BGIS ने 1120/1300 का उल्लेखनीय स्कोर हांसिल किया है। यह विद्यालय सर्वांगी शिक्षा, मूल्य-आधारित शिक्षा और भविष्य के लिए तैयार स्कूली शिक्षा में अग्रणी के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है।
एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2024-25 में उत्कृष्टता और समग्र विकास के लिए BGIS को मान्यता दी गई है। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग ने देशभर के 3,000 से अधिक स्कूलों का मूल्यांकन 14 मानकों पर किया है। जिसमें शैक्षणिक प्रतिष्ठा, संकाय क्षमता, नेतृत्व, बुनियादी ढाँचा, सह-पाठ्यचर्या शिक्षा और छात्र कल्याण शामिल हैं।
BGIS ने प्रमुख क्षेत्रों में निम्नानुसार सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं।
147/200 – संकाय योग्यता
84/100 – शैक्षणिक प्रतिष्ठा
88/100 – बुनियादी ढाँचा प्रावधान
79/100 – भावनात्मक कल्याण
80/100 – सामुदायिक सेवा
ये परिणाम, भारत में सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूलों में से एक के रूप में BGIS की स्थिति दर्शाते हैं। यह गौरवपूर्ण स्थान स्कूल के लिए शैक्षणिक उत्कृष्टता और नैतिक विकास का एक दुर्लभ संयोजन प्रदान करता है।
BGIS की निदेशक और प्रधानाचार्या श्रीदेवी जी. महापात्रा ने कहा कि, “भारत के शीर्ष 10 बोर्डिंग स्कूलों में शामिल होना, हकीकत में एक आशीर्वाद और प्रेरणा है। BGIS में, शिक्षा केवल अकादमिक शिक्षा तक सीमित नहीं है। यह बुद्धि और आत्मा, दोनों को आकार देने की एक यात्रा है। हमारा उद्देश्य ऐसे छात्रों का पोषण करना है जो आत्मविश्वास, करुणा और निष्ठा के साथ निरंतर आगे बढ़ें।” BGIS प्रबल तरीके से मानता है कि, AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के युग में, शिक्षा के उद्देश्य को पुनर्परिभाषित किया जाना चाहिए। आज खेल दौर में, जैसे-जैसे AI उद्योगों और समाजों को नया रूप दे रहा है, शिक्षा का उद्देश्य तेज़ी से विकसित हो रहा है। भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा आध्यात्मिक मूल्यों, जीवन कौशल, नैतिक आधार और भावनात्मक शक्ति के साथ अनिश्चितता से निपटने की क्षमता पर आधारित होगी।
BGIS के डीन राधाकांत दास ने कहा कि, "AI के युग में, शिक्षा के उद्देश्य को नए सिरे से परिभाषित करना होगा। सच्ची शिक्षा से बच्चे का आध्यात्मिक आधार और भविष्य की अनिश्चितताओं का सामना करने के लिए जीवन कौशल विकसित होना आवश्यक है।"
उल्लेखनीय है कि, इस्कॉन के संस्थापक-आचार्य ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा स्थापित, BGIS आध्यात्मिक शिक्षा, वैदिक ज्ञान और शैक्षणिक उत्कृष्टता का एक अनूठा मिश्रण प्रदान करता है, जो छात्रों को अप्रत्याशित भविष्य के लिए तैयार करता है।
BGIS आज, ICSE एवं वैदिक पाठ्यक्रम के साथ परंपरा और तकनीक का सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान है।
वृंदावन की पवित्र नगरी में स्थित, BGIS छात्रों को ऐसी शिक्षा प्रदान करता है, जो ICSE शिक्षा, विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स और डिजिटल शिक्षा, संस्कृत, दर्शन और भगवद्गीता अध्ययन, सांस्कृतिक और
चरित्र शिक्षा को एकीकृत करती है।
संस्थान का IITian-नेतृत्व वाला संकाय अकादमिक कठोरता सुनिश्चित करता है, जबकि गुरुकुल-आधारित मूल्य अनुशासन, करुणा और सचेत जीवन को प्रोत्साहन देते हैं।
BGIS एक सुरक्षित, प्रदूषण-मुक्त, हरित और आधुनिक परिसर प्रदान करता है जिसे सीखने और व्यक्तिगत विकास को प्रोत्साहित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यहां स्मार्ट कक्षाएँ, प्रयोगशालाएं, खेल केंद्र, ध्यान स्थल और सांस्कृतिक कार्यक्रम एक संतुलित वातावरण बनाते हैं, जो बच्चों के बौद्धिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक विकास में सहायक होते है।
आज BGIS, भारत के सर्वश्रेष्ठ बॉयज बोर्डिंग स्कूल की सूची में शामिल है। यह संस्थान, उत्तर प्रदेश में नंबर 1 और भारत में शीर्ष 10 बॉयज बोर्डिंग स्कूल में शामिल है। IITian द्वारा संचालित शिक्षण संकाय, ICSE के साथ वैदिक पाठ्यक्रम, AI के युग के लिए भविष्य के लिए तैयार मूल्य-आधारित शिक्षा और चरित्र-निर्माण के लिए बेहतरीन वातावरण इसकी मुख्य खासियतें है। यह विद्यालय वृंदावन में सुरक्षित और टिकाऊ परिसर में निर्मित है।
वे माता-पिता, जो अपने बच्चों के लिए ऐसे शीर्ष ICSE बोर्डिंग स्कूल की तलाश कर रहे हैं, जो शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ मूल्य-आधारित और आध्यात्मिक शिक्षा भी प्रदान करता हो, तो उनके लिए BJIS एक उत्तम चॉइस है। स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया के बारे में कृपया bgis.org की विजिट करें।
Created On :   20 Nov 2025 3:07 PM IST












